एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: शबरी को याद करने पर CM विष्णुदेव साय ने किया PM मोदी का धन्यवाद, जानें- क्या कहा?

Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान संबोधन में शबरी को याद किया था. इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से उनके ननिहाल छतीसगढ़ में खुशी का माहौल है. पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान शबरी को याद किया इसके लिए मुख्यमंत्री ने छतीसगढ़ के नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया.

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि शबरी एक आदिवासी महिला थी जिसने दृढ़ विश्वास रखा कि भगवान राम के वनवास के दौरान उनके पास आएंगे. आगे कहा कि मैं जिस क्षण हमारी आदिवासी मां शबरी के बारे में सोचता हूं कि उन्होंने अपना पूरा जीवन एक झोपड़ी में बिताया तो मेरे अंदर एक अविश्वसनीय विश्वास जाग उठता है. माता शबरी विश्वास करती थी 'राम आएंगे. मां शबरी की आस्था और भक्ति, सेवा और समर्पण की भावना एक गौरवशाली और दिव्य भारत की नींव के रूप में काम करेगी. मुख्यमंत्री ने आग कहा कि आपने मां शबरी के लिए जिन खूबसूरत शब्दों का प्रयोग किया उससे शबरी धाम में रहने वाले शिवरीनारायण के हजारों लोगों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और वन क्षेत्र के करोड़ों लोगों के दिलों को छू लिया है. 

ननिहाल में प्राण प्रतिष्ठा के जश्न को उत्सव के रूप में मनाया

मुख्यमंत्री की तरफ से आगे कहा गया कि यह हमारा सौभाग्य है कि भगवान राम ने हम सभी के लिए राम राज्य के आदर्श स्थापित किए. इसी के तहत हम अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ में राम राज्य की अवधारणा पर आदिवासी समूहों में केद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओँ का विस्तार करेंगे. रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ ने बड़ी धूमधाम से मनाया. इस दौरान जगदलपुर की दलपत सागर झील और राजनांदगांव शहर सहित झीलों को दीपों से रोशन किया गया. कई शहरों में शोभा यात्राएं निकाली गई जमकर आतिशबाजी हुई. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: आदिवासी छात्रावास में लाखों का भ्रष्टाचार, शिक्षा के नाम पर अधीक्षक व मंडल संयोजक पर गबन का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget