एक्सप्लोरर

Exclusive: सचिन पायलट के आने से छत्तीसगढ़ की राजनीति पर पड़ेगा कितना असर? CM विष्णुदेव ने abp न्यूज से खास बातचीत में बताया

Vishnu Deo Sai Exclusive: सीएम साय ने कहा कि BJP एकमात्र पार्टी है जो सामान्य कार्यकर्ता को, किसान आदिवासी के बेटे को मुख्यमंत्री बना सकती है. वहीं, राम मंदिर दर्शन को लेकर भी उन्होंने बड़ा दावा किया.

CM Vishnu Seo Sai on Sachin Pilot: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल करने के बाद विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाया तो वहीं हार का सामना करने वाली कांग्रेस का अपने नेताओं से भरोसा उठता दिखाई दिया. सचिन पायलट को राजस्थान से हटा कर छत्तीसगढ़ का पार्टी प्रभारी बना दिया गया. अब लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ में आना पार्टी को कितना फायदा पहुंचाएगा, इसका जवाब तो वक्त के हाथों में है लेकिन इसको लेकर सीएम विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है. 

सीएम साय का कहना है कि सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाने पर भी कोई असर नहीं होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का असर पूरे देश में है और छत्तीसगढ़ में भी पीएम मोदी के असर की वजह से ही यहां बीजेपी की सरकार बनी. इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी सभी 11 सीटें जीतने वाली है. लोकसभा में बीजेपी की जीत होगी.

नए मंत्रियों को कब बंटेंगे विभाग?
इतना ही नहीं, सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बीजेपी एकमात्र पार्टी है जो सामान्य कार्यकर्ता को, किसान आदिवासी के बेटे को मुख्यमंत्री बना सकती है. वहीं, उन्होंने यह जानकारी भी दी कि शीर्ष नेतृत्व से उनकी मुलाकात हो गई है और जल्द ही ने गठित मंत्रिमण्डल को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी. 

छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा बोनस
सीएम विष्णु देव साय ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर छत्तीसगढ़ के किसानों के लाभ की बात होने जा रही है. किसानों के खाते में आज बोनस राशि डाली जाएगी. वहीं, पीएम मोदी की तारीफ करते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि यह पीएम मोदी की गारंटी का ही नतीजा है कि हमने पहली ही कैबिनेट बैठक में पीएम आवास के 18 लाख मकान स्वीकृत किए. 

राम मंदिर उद्घाटन पर सीएम साय का बयान
सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि धर्म और हिंदुत्व बड़ा एजेंडा है, हम हिंदू हैं सनातनी हैं. राम मंदिर जाएंगे और पूरे प्रदेश के लोगों को भी दर्शन करवाएंगे. इसके अलावा, IAS, IPS अधिकारियों के तबादलों की समीक्षा होने की बात करते हुए उन्होंने बताया कि तबादला सामान्य प्रक्रिया है, जल्द होगा. वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम साय बोले कि कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच भी करवाई जाएगी. 

रिपोर्टर जयप्रकाश त्रिपाठी के साथ सीएम विष्णु देव साय की खास बातचीत 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान तीन नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget