एक्सप्लोरर

दिल्ली में BJP की जीत को CM विष्णुदेव साय ने बताया ऐतिहासिक, अरविंद केजरीवाल पर क्या बोले?

Delhi Election Result 2025: नतीजों में बीजेपी सरकार बनाने की ओर अग्रसर है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली के मतदाताओं का आभार जताया. उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी बयान दिया.

Chhattisgarh News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है. नतीजों पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो चुकी है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजेपी की जीत को ऐतिहासिक करार दिया है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम का दिन है. नतीजों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है.

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के मतदाताओं का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को भी विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दिल्ली की जनता ने स्पष्ट रूप से बीजेपी के पक्ष में समर्थन दिया है. उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ में नगर न‍िकायों के चुनाव भी चल रहे हैं. मैं लगातार पूरे प्रदेश का भ्रमण कर रहा हूं. मुझे बीजेपी के पक्ष में माहौल देखने को मिल रहा है. लोग बीजेपी की नीतियों और सरकार के कार्यों की सराहना कर रहे हैं."

बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दावा किया कि पिछले 13 महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत किए गए अधिकांश वादों को पूरा किया गया है. हाल ही में, 27 लाख किसानों के खातों में 12,000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई. कुछ दिन पहले 70 लाख माताओं और बहनों के खातों में धनराशि भेजने का काम किया गया है. 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजेपी की सरकार जनता के हित में काम करती है. सरकार ने हर वर्ग की भलाई के लिए कई योजनाओं का कार्यान्वयन किया है. बीजेपी की जीत संकेत है कि जनता ने मोदी सरकार की नीतियों पर विश्वास जताया है और आगामी चुनावों में भी पार्टी का विजय सुनिश्चित है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget