एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल लॉन्च कर रहे हैं जनता के लिए 'सारथी' ऐप, ऐसे आपकी समस्या का होगा समाधान

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में एक ऐसा ऐप लॉन्च किया जा रहा है, जिसके जरिए आम लोग विभागों से जुड़ी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं.

Chhattisgarh Sarathi App: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) 21 मई को सारथी ऐप (Sarathi App) का शुभारंभ करेंगे. दुर्ग (Durg) जिला प्रशासन द्वारा तैयार किया गया है. यह ऐप मोबाइल पर उपलब्ध होगा. इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) या किसी अन्य प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इस ऐप की खासियत यह रहेगी कि आप किसी भी प्रशासनिक समस्याओं से निजात पा सकते हैं और साथ ही विभागीय शिकायतों को भी दर्ज कर सकते हैं. 

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई यानि आज दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में आयोजित होने वाले "भरोसे के सम्मेलन' में सारथी ऐप का शुभारंभ करेंगे. दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराए गए इस मोबाइल ऐप के माध्यम से नागरिक आसानी से किसी भी समय अपनी शिकायत को दर्ज और ट्रैक कर सकेंगे. इस ऐप के जरिए आम नागरिक शासन के विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे और इस ऐप के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों और समस्याओं का संबंधित विभागों द्वारा जल्द ही समाधान किया जाएगा. 

जानिए सारथी ऐप की खासियत और इस्तेमाल करने का तरीका
सारथी ऐप को मोबाइल के माध्यम से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इस ऐप में मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करते ही उसे यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा. आईडी में व्यक्ति लॉगिन कर अपनी समस्या को दिए गए फॉर्मेट में अंकित कर अपने आवेदन को सबमिट करेगा. ऐप के माध्यम से दर्ज की गई शिकायत की आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए नोडल अधिकारी के पास पहुंचेगा. जिसके बाद नोडल अधिकारी संबंधित विभाग को आवेदन फॉरवर्ड करेगा. अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों की जनसुविधा को ध्यान में रखकर यह जिलास्तरीय ऐप बनाया गया है. गूगल प्ले स्टोर पर यह मोबाइल एप्लीकेशन SAARTHI नाम से उपलब्ध है. इसके साथ-साथ इसकी वेबसाइट भी बनाई गई है.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh: अमरजीत भगत की विधानसभा के कई गांव हैं विकास से मरहूम, बिजली-पानी और सड़क तक नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget