एक्सप्लोरर

PM मोदी पर राहुल गांधी के बयान के समर्थन में उतरे CM बघेल, कहा- 'वो जो बोल रहे हैं उसको...'

Raipur News: सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि देश अलग है प्रधानमंत्री अलग हैं. दोनों को एक साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मोदी जी के अंधभक्त ही इस तरह की बातें कर रहे हैं.

CM Bhupesh Baghel: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) को लेकर विदेश में दिए बयान पर बीजेपी हमलावर है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल राहुल गांधी के बचाव में खड़े हो गए हैं. सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि देश और प्रधानमंत्री अलग-अलग हैं. राहुल गांधी जो बोल रहे हैं उसको गंभीरता से लेना चाहिए.

राहुल गांधी के बचाव में उतरे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
दरअसल गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर (Raipur) एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश अलग है प्रधानमंत्री अलग हैं. दोनों को एक साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने सवाल पूछने के लहजे में कहा कि मोदी जी पूरा देश हैं? नहीं न...तो उनके जो अंधभक्त हैं वे इस प्रकार की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो बात बोल रहे हैं उसको गंभीरता से लेना चाहिए. 

राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर पीएम मोदी पर कसा तंज
आपको बता दें कि राहुल गांधी 30 मई को अमेरिका (America) दौरे पर गए हैं. उन्होंने सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि देश में कुछ लोग हैं जिन्हें लगता है वो सब कुछ जानते हैं, भगवान से भी ज्यादा. वो भगवान के साथ बैठ सकते हैं और उन्हें भी समझा सकते हैं. इसके अलावा राहुल ने विदेशी धरती पर ये भी कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री उनमें से एक हैं, मोदी जी को अगर भगवान के साथ बैठा दें तो वो भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है.

बीजेपी ने राहुल पर लगाया भारत के अपमान का आरोप
अब बीजेपी राहुल गांधी पर विदेश में भारत विरोधी बयान देने का आरोप लगा रही है. गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने भी राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी भारत विरोधी मंच पर जाकर भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं. ये वही राहुल गांधी हैं जो भ्रष्टाचार के मामले पर फिलहाल बेल पर हैं. अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा है कि कांग्रेस इस बात से सहमत नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं और इसलिए (राहुल गांधी) ऐसे कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं जहां वे भारत का अपमान करते हैं.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: जशपुर में डैम का पानी खोलने वालों पर होगी कार्रवाई, वन विभाग मामले की जांच में जुटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget