एक्सप्लोरर

Bhupesh Baghel in Bastar: जगदलपुर में वृद्धाश्रम पहुंचे सीएम, फिजियोथेरेपी सेंटर की दी सौगात

सीएम भूपेश बघेल ने जगदलपुर के धरमपुरा स्थित वृद्धाश्रम में फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया. उन्होंने शहर के लोगों को फिजियोथेरेपी ऑन व्हील की भी सौगात दी.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एकदिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंचे हैं. बस्तर के जगदलपुर में सीएम ने लोगों को कई परियोजनाओं की सौगात दी. जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज सियान वाटिका (वृद्धाश्रम) पहुंचकर सीएम ने वृद्धजनों से मुलाकात की. बघेल ने यहां पर निवास कर रहे वृद्धजनों एवं अधिक उम्र की वृद्धाओं की शारीरिक आवश्यकता को देखते हुए फिजियोथेरेपी केंद्र का शुभारंभ किया. इस फिजियोथेरेपी केंद्र के आसपास रहने वाले अन्य वृद्धों को भी फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी. 

फिजियोथेरेपी ऑन व्हील की भी सौगात
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यहां फिजियोथेरेपी ऑन व्हील की भी सौगात भी दी. फिजियोथेरेपी ऑन व्हील शहर में घूमेगी और वृद्धों और जरूरतमंदों को फिजियोथेरेपी की सुविधा देगी. जानकारी के मुताबिक आस्था निकुंज सियान वाटिका (वृद्धाश्रम) जगदलपुर के धरमपुरा में जुलाई 1998 से संचालित की जा रही है. सियान वाटिका को समाज कल्याण से पोषित और रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित किया जा रहा है. यहां वर्तमान में 15 निराश्रित वृद्धाएं रह रही हैं.

कृषि मडई मेले में की शिरकत
इसके बाद सीएम बघेल कुम्हरावंड में स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर में पहुंचे. सीएम ने यहां कृषि मडई मेले में शिरकत की. उन्होंने बस्तर के किसानों को कृषि उपकरण का वितरण करने के साथ ही कृषि विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल का भी अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ बातचीत भी की.

ये भी पढ़ें:

UP Board Exams 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद होंगी 10वीं और 12वीं की UP Board परीक्षाएं, जनवरी में होंगे प्री-बोर्ड एग्जाम्स, पढ़ें डिटेल्स

Arvind Kejriwal का चौंकाने वाला दावा- आप में शामिल होना चाहते हैं पंजाब कांग्रेस के 25 विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget