एक्सप्लोरर

Janmashtami 2022: छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी पर 'कृष्ण कुंज' की शुरुआत, CM बघेल बोले- 'कर्मयोगी के साथ अर्थशास्त्री भी थे भगवान कृष्ण'

छत्तीसगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी पर 'कृष्ण कुंज' की शुरुआत हुई है. रायपुर के तेलीबांधा में सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया. उन्होंने सभा को वृक्षारोपण की अहमियत भी बताई.

Krishna Janmashtami 2022: छत्तीसगढ़ में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जा रहा है. इस बार कृष्ण जन्माष्टमी छत्तीसगढ़ के लिए खास है क्योंकि राज्य के नगरीय निकाय क्षेत्र में 162 कृष्ण कुंज (Krishna Kunj) का लोकार्पण किया गया है. राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने कदंब का पौधा लगाया. मुख्यमंत्री ने कृष्ण-कुंज में सांस्कृतिक और जीवनोपयोगी 383 वृक्षों का रोपण (Tree Plantation) करने के साथ गाय को गुड़-चना खिलाया. उन्होंने कृष्ण का रूप धरे बच्चे को गोद में उठाकर दही मटकी फोड़वाई और कृष्ण-कुंज के पास की सरकारी शराब दुकान को हटाने का कलेक्टर को निर्देश दिया. 

शहरीकरण की वजह से हो रही अंधाधुंध पेड़ों की कटाई 

कृष्ण जन्माष्टमी पर नगरीय क्षेत्रों के 162 स्थानों पर विकसित कृष्ण-कुंज में बरगद, पीपल, कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के और जीवनोपयोगी आम, इमली, बेर, गंगा इमली, जामुन, गंगा बेर, शहतूत, तेंदू ,चिरौंजी, अनार, कैथा, नीम, गुलर, पलास, अमरूद, सीताफल, बेल, आंवला के वृक्षों का रोपण किया गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृष्ण-कुंज में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए प्रदेश में ‘कृष्ण-कुंज’ विकसित किए जा रहे हैं. बीते वर्षों में शहरीकरण के लिए हो रही अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से इन पेड़ों का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है. आने वाली पीढ़ियों को इन पेड़ों के महत्व से जोड़ने के लिए ‘कृष्ण-कुंज’ की पहल की जा रही है.

Chhattisgarh News: साफ-सफाई और फॉगिंग हो, त्यौहारी सीजन को लेकर CM बघेल का सभी कलेक्टरों को निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि माताएं बच्चों को सदैव भगवान कृष्ण के रूप में देखती हैं. भगवान कृष्ण के माखनचोर, नंदकिशोर, द्वारिकाधीश आदि अनेक नाम हैं. छत्तीसगढ़ में बच्चों का सबसे पहला उपवास  जन्माष्टमी का होता है. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भगवान श्री कृष्ण कर्मयोगी, ज्ञानयोगी, भक्तियोगी के साथ अर्थशास्त्री भी थे. उन्होंने कृषि से गौपालन को जोड़ा था. छत्तीसगढ़ में हमने गौपालन को बढ़ावा दिया है. गांव और शहर में गौठान बना रहे हैं. गोबर और गौमूत्र खरीदने का काम भी कर रहे हैं.

Chhattisgarh News: राजीव गांधी की जयंती पर छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, कल मिलेगी किसान न्याय योजना की दूसरी किस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget