एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: PSC एग्जाम की अब वर्गवार कटऑफ होगी जारी, इंटरव्यू के नंबर भी होंगे कम, सीएम बघेल का एलान

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात में पीएससी के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणाएं की है. उन्होंने कहा कि वर्गवार कटऑफ और इंटरव्यू के नंबर कम किए जाएंगे.

CG PSC : छत्तीसगढ़ में पीएससी (PSC) एग्जाम को लेकर राज्य लोक सेवा आयोग ने बड़ा फैसला किया है. अब पीएससी के सभी एग्जाम में पारदर्शिता लाने के लिए वार्गवार कटऑफ जारी किया जाएगा. इसके साथ इंटरव्यू के नंबर भी कम किए जाएंगे. ये फैसला छत्तीसगढ़ के लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देगा. क्योंकि लंबे समय से वर्गवार कट ऑफ जारी करने के लिए अभ्यर्थी मांग करते आ रहे थे. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( Bhupesh Baghel) ने कर दी है.

दरअसल, मंगलवार को बिलासपुर संभाग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात की. इस दौरान आठ जिलों के हजारों बच्चे सीएम से सीधा सवाल पूछने पहुंचे थे. इस दौरान पीएससी के अभ्यर्थियों ने एग्जाम में पर्दशिता लाने के लिए मांग की तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तुरंत दो बड़ी घोषणाएं कर दी. इसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलीपेड में मीडिया से बातचीत करते हुए जानकारी दी है. 

लाखों छात्रों को मिलेगी राहत
सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि पीएससी के द्वारा आयोजित की जाने वाली बहुविकल्पीय परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की मांग के आधार पर आयोग द्वारा निर्णय लिया गया है कि आने वाले समय में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की वर्गवार कटऑफ सूची लिखित परीक्षा परिणाम के साथ जारी की जाएगी. इसके साथ इंटरव्यू के नंबर भी कम किए जाएंगे. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों को राहत मिलेगी. क्योंकि लंबे समय से कटऑफ जारी करने की मांग की जा रही थी.

लोक सेवा आयोग के फैसले पर एक्सपर्ट ने क्या कहा
इस फैसले को लेकर पीएससी के एक्सपर्ट मुरली मनोहर देवांगन ने कहा कि इंटरव्यू में नंबर कम करने का फैसला माइलस्टोन है. हमारे यहां पीएससी में 150 नंबर का इंटरव्यू होता है, जिसका रिजल्ट चयन के लिए महत्वपूर्ण होता है. मेंस के नंबर और इंटरव्यू के नंबर मिलाकर ही पोस्टिंग मिलती है, लेकिन इंटरव्यू में अक्सर देखा जाता है कि 150 में किसी को 35 तो किसी को 130 नंबर मिलते थे. इसके चलते बच्चों के चयन में काफी दिक्कत आती थी. प्रतिभावन छात्र मेंस में अच्छे नंबर लेकर आता है और इंटरव्यू में फंस जाता है. इसके साथ साथ अब वर्गवार कटऑफ भी जारी करने का आयोग ने फैसला किया है. 

 पीएससी 2021 के रिजल्ट को लेकर मचा था बवाल
इसको लेकर एक्सपर्ट ने कहा कि ये छात्रों के लिए बहुत अहम है. क्योंकि अब तक छात्रों को ये नहीं पता होता था कि एग्जाम में उनकी पोजिशन क्या है? इसको लेकर वो हमेशा एग्जाम के बाद परेशान होते थे, लेकिन अब प्री और मेंस दोनों का वर्गवार कटऑफ जारी किया जाएगा. गौरतलब है कि पीएससी 2021 के रिजल्ट को लेकर इस साल जमकर बवाल मचा था. क्योंकि पीएससी के चयन सूची में सरकारी अफसर, राजनेता और बड़े व्यापारियों के बच्चों का चयन हुआ था.

इसको लेकर बीजेपी ने पीएससी के रिजल्ट में घोटाले का आरोप लगाया था. कहा जा रहा था कि सरनेम छुपा कर सीजी पीएससी के अध्यक्ष ने खुद के बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाया है. इसके अलावा उनके कई रिश्तेदारों का भी चयन किया गया है.

Chhattisgarh: भ्रष्टाचार पर नपे सरगुजा संभाग के शिक्षा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर, सरकार ने किया सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget