एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections: 2003 से ही चाचा भूपेश बघेल-भतीजे विजय बघेल में होती रही है जंग! जानें कब कौन जीता?

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में इस बार भी सीएम भूपेश बघेल और उनके भतीजे विजय बघेल के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है. दोनों के बीच यह राजनीतिक जंग पहले भी हो चुका है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Elections) जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो रही हैं. मुख्य विपक्षी बीजेपी (BJP) की तरफ से 90 में से 21 सीटों पर उम्मीदवारों को घोषणा कर दी गई है. इसमें अहम बात यह है कि बीजेपी ने विजय बघेल (Vijay Baghel) को पाटन (Patan) से टिकट दिया है जो कि फिलहाल सांसद हैं. साथ ही वह सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के भतीजे भी हैं. 

छत्तीसगढ़ की जिस पाटन सीट से विजय बघेल को टिकट दिया गया है वहीं से सीएम बघेल भी विधायक हैं. ऐसे में सीएम बघेल कहां से चुनाव लड़ेंगे यह जानना भी दिलचस्प होगा और अगर वह यहीं से चुनाव लड़ते तो हैं चाचा-भतीजा के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकता है. बता दें कि चाचा और भतीजे के बीच की यह चुनावी जंग कोई नई नहीं है. 

भतीजे ने जब पिछली हार का लिया बदला
सीएम बघेल और उनके भतीजे विजय बघेल के बीच यह जंग साल 2003 से ही चली आ रही है. 2003 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल ने कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीता था. उनके सामने विजय बघेल थे जिन्होंने एनसीसी के टिकट से चुनाव लड़ा था और हार गए थे. 2008 में एकबार फिर दोनों एक-दूसरे आमने-सामने थे. इस बार भतीजे विजय बघेल ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और पिछली हार का बदला ले लिया. उन्होंने अपने चाचा भूपेश बघेल को शिकस्त दी. 

2013 में चाचा ने भतीजे को दी मात
इसके बाद साल 2013 का विधानसभा चुनाव आया जब चाचा भतीजे के बीच फिर चुनावी जंग देखने को मिली. यह चुनाव भी रोमांचक रहा और चाचा ने भतीजे विजय बघेल को परास्त कर दिया. वहीं, जब 2018 में भूपेश बघले ने चुनाव लड़ा तो उनके सामने प्रतिद्वद्वी के तौर पर विजय बघेल नहीं थे. हालांकि इस चुनाव में भी भूपेश बघेल ने अपनी जीत को दोहराया. 2019 के लोकसभा चुनाव में विजय बघेल को बीजेपी ने दुर्ग से मैदान में उतारा. उन्होंने कांग्रेस की प्रतिमा चंद्रकार को हराया था. दुर्ग लोकसभा के तहत आने वाले पाटन विधानसभा में विजय बघेल को प्रतिमा चंद्राकर से 22 हजार अधिक वोट मिले थे. विजय बघेल को 84720 और प्रतिमा चंद्राकर को 61967 वोट मिले थे. 

ये भी पढ़ें- Chhatttisgarh: छत्तीसगढ़ में BJP की लिस्ट के सवाल पर मुस्कुराए CM भूपेश बघेल, कहा- 'इसमें कुछ खास...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget