एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सीएम बघेल ने कोरिया में खोला घोषणाओं का पिटारा, जनता को कई विकास कार्यों की दी सौगात

कोरिया जिले के सोनहत पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई घोषणाएं की. उन्होंने यहां के लोगों को कई विकास कार्यों की सौगात भी दी.

Koriya News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत कोरिया जिले के सोनहत विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे है. मुख्यमंत्री ने यहां बहरासी, रामगढ़ और रजौली में आयोजित जनचौपाल में शिरकत की, और क्षेत्र के लिए करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी है. रामगढ़ में मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हास्य अंदाज में कहा जब वे छोटे थे. तो चरवाहे लोगों के साथ चले जाते थे. शाम को देर से आने पर डांट पड़ती थी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यहां लोगों की समस्याएं सुनी.

सरकारी योजनाओं से मिला फायदा
भेंट-मुलाकात जन चौपाल में घुघरा गांव की मंजू ने बताया कि उसने 70 हजार का गोबर बेचा, राशि का उपयोग घर बनाने किया और मोबाइल खरीदी. रामगढ़ की प्रज्ञा साहू ने कहा उसे सिर दर्द की शिकायत थी, हाट बाजार गई तो मोबाइल वेन देखा, जिसमें आपकी तस्वीर लगी थी. वहां मैंने चेकअप कराया तो पता लगा कि बीपी लो है. मुझे दवाई दी गई जिसके बाद से अब मैं ठीक हूं. मुख्यमंत्री ने प्रज्ञा से कहा कि बीच-बीच में चेकअप कराते रहना.

रामगढ़ में की ये घोषणाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामगढ़ में बालिका हॉकी खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया. इस टीम के खिलाड़ी कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के दूरस्थ गांवों से आते हैं. इन्होंने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी भागेदारी की है. टीम की खिलाड़ियों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने गोल पोस्ट में गोल भी दागा. कार्यक्रम के दौरान ग्राम रामगढ़ में मुख्यमंत्री ने रामगढ़ में उप-तहसील बनाने, रामगढ़ से कोटडोल तक सड़क निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन, रामगढ़ में मिनी स्टेडियम के निर्माण, रामगढ़ में मोबाइल टावर की स्थापना. रामगढ़, नटवाही, सिंघोर, इतवार, उज्ञाव, अमृतपुर, खैरवारीपारा, चुलादर, गरनई, झापर सौर ऊर्जा से बिजली पहुंचाए जाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है.

बहरासी में की ये घोषणाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रामगढ़ के बाद बहरासी पहुंचे, यहां उन्होंने जनचौपाल में लोगों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और उसका लाभ मिलने संबंधी जानकारी ली. इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में देवगुड़ी के निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपए की स्वीकृति, बहरासी हायर सेकंडरी स्कूल का नया भवन, रमदहा जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित,  जनकपुर-कोटाडोल सड़क के प्रभावितों के मुआवजे के लिए तीन करोड़ रुपए, माड़ीसराई में विद्युत उपकेंद्र, क्षेत्र के बिजलीविहीन 26 गांवों में बिजली पहुंचाने, केल्हारी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने, केल्हारी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कुवांरपुर और नागपुर को उपतहसील का दर्जा, जनकपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाए जाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है.

यह भी पढ़ें:

Dhokra Art: पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को भेंट की छत्तीसगढ़ की ढोकरा कला, जानें- कैसे बनती हैं ये मूर्तियां?

Jashpur News: जशपुर में चाय, स्ट्रॉबेरी और काजू के बाद अब सेब की खेती की है तैयारी, हो सकती है बंपर कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget