एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: पूर्व सीएम रमन सिंह ने की मतदान की तारीख बढ़ाने की मांग, सामने आई ये वजह

Chhattisgarh Election 2023: रमन सिंह ने कहा कि छठ पर्व के चलते चुनाव आयोग को सेकंड फेज की तारीख को आगे बढ़ा देना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान के लिए आ सकें.

Chhattisgarh Election 2023 Date: छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले है.पहले चरण के 20 सीटों पर दिवाली के पहले 7 नवंबर को मतदान है. लेकिन दूसरा चरण 70 सीटों पर 17 नवंबर को होने वाले है. लेकिन इसके आस पास छत्तीसगढ़ में कई त्योहारों को मनाया जाएगा. इस लिए छत्तीसगढ़ में मतदान की तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग उठ रही है.छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी चुनाव आयोग मतदान की तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग की है.

चुनाव आयोग से मतदान तारीख बढ़ाने की मांग
दरअसल, बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट चुनाव आयोग मतदान की तारीख आगे बढ़ाने का मांग किया है. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. 

मैं चुनाव आयोग से आग्रह करता हूं कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएँ. हालाकि रमन सिंह की सीट राजनांदगांव में पहले पहले चरण में मतदान होने वाले है.

छत्तीसगढ़ में 4 त्योहारों के बीच होगा मतदान
आपको बता दें कि अगले महीने नवंबर के दूसरे सप्ताह में कई हिंदू त्योहार है. 12 नवंबर को दिवाली,13 को गोवर्धन पूजा,15 को भाई दूज,19 को छठ पूजा होगी. यानी लगातार त्योहारों का दिनचर्या रहने वाला है. इसके चलते वोट प्रतिशत कम होने की संभावना जताई जा रही है. क्योंकि 17 नवंबर को 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होना वाला है. जो प्रमुख त्योहारों के बीच में पड़ रहा है.

राजस्थान में शादियों के कारण बदला गया है मतदान की तारीख
गौरतलब है कि इससे पहले चुनाव आयोग ने राजस्थान में मतदान की तारीख में बदलाव किया है.पहले 23 नवंबर को मतदान की तारीख तय की गई थी. लेकिन राज्य के अलग अलग संगठनों की तरफ की गई मांग के चलते मतदान तारीख में 2 दिन आगे बढ़ाकर 25 नवंबर किया गया. इसके पीछे वजह बताई गई कि 23 नवंबर को देव उठनी एकादशी है और ऐसे में बड़ी संख्या में शादियां होती है. तो मतदान प्रतिशत में प्रभाव पड़ सकता था.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दूसरी लिस्ट कब होगी जारी? डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget