एक्सप्लोरर

Chhattisgarh के लोगों को मिल सकती है गर्मी से राहत, अगले कुछ दिनों तक इन इलाकों में बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है. आज सुबह राज्य के अलग-अलग जगहों पर बारिश हुई है. इस दौरान कुछ इलाकों पर ओले भी गिरे हैं. इससे पहले मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की थी.

Chhattisgarh Weather Update: तेज गर्मी, लू और गर्म हवाओं से लोग बेचैन हैं. लेकिन छत्तीसगढ़ में लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि यह सिलसिला छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी है, जिससे छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों पर मौसम के तापमान में गिरावट आई है.

तापमान में आ रही है गिरावट

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है. गुरुवार की अल सुबह राज्य के अलग-अलग जगहों पर बारिश हुई है. इस दौरान कुछ इलाकों पर ओले भी गिरे हैं. इससे पहले मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की थी. गौरलतब है कि लगातार लू की मार झेल रहे छत्तीसगढ़ में यह बारिश राहत लेकर आई है. इससे पहले भी बुधवार को कुछ स्थानों पर बारिश हुई थी. बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर आसमान में बादल दिख रहे हैं और गरज, आंधी के साथ हल्की बारिश हो रही है. इससे तापमान में भी गिरावट आई है.

मौसम विभाग के अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. साथ ही तेज हवाओं के साथ आंधी भी चलने की बात कही गई है. इसके साथ ही कुछ इलाकों पर ओले भी गिर सकते हैं. पिछले कुछ दिनों से मौसम इसी तरह बदल रहा है. जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ के कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है. छत्तीसगढ़ के लोगों को आने वाले दिनों में तेज गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार है.

Raipur News: विधानसभा चुनाव की तौयारियों में जुटे सीएम भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री समेत 3 मंत्री हेलीकॉप्टर से जान रहे जमीनी हकीकत

कई जिलों में तापमान पहुंच चुका था 42 डिग्री के ऊपर

बता दें कि कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ में कई जिलों में पारा 42 डिग्री से ऊपर था. लेकिन लगातार मौसम के बदलने और बारिश की वजह से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में एक द्रोणिका मध्य छत्तीसगढ़ से लक्षद्वीप तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. ऐसे में दक्षिण भाग में अपेक्षाकृत ठंडी और नमी युक्त हवा का आ रही है.

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

छत्तीसगढ़ में गुरुवार से कई स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का सिलसिला जारी रहेगा. आने वाले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ बारिश तेज हवाओं के साथ-साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. उन इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिले, रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के दक्षिणी भाग के अधिकतम तापमानों में गिरावट होने का अनुमान है.

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने ऑन द स्पॉट सीएमओ को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget