एक्सप्लोरर

Chhattisgarhia Olympics: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का 6 अक्टूबर से आगाज, इन खेलों में जान लगाएंगे खिलाड़ी

Chhattisgarhia Olympics: इसमें दलीय और एकल श्रेणी में 14 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है. इन खेलों में हर आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकेंगे.

Raipur News:  छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों का 6 अक्टूबर से ओलंपिक शुरू होने वाला है. इसके लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने पूरी कार्ययोजना बना ली गई है, जिसे जारी कर दिया गया है. 6 स्तरों में होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन की जिम्मेदारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपी गई है. 6 अक्टूबर से 6 जनवरी 2023 तक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेला जाएगा. इसमें दलीय और एकल श्रेणी में 14 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है. 

6 अक्टूबर से शुरू हो रहा है छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 

दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछली कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक कराने का फैसला किया था. इसके बाद अब खेलों के चरणबद्ध आयोजन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इसमें खेल विधाओं के लिहाज से दलीय और एकल श्रेणी भी निर्धारित की गई है. दलीय श्रेणी के तहत गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं जबकि एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लम्बी कूद शामिल है.

गांव के क्लब से लेकर राज्य तक 6 स्तरों पर होंगे आयोजन 

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 6 स्तर निर्धारित किए गए हैं. इन स्तरों के अनुसार ही खेल प्रतियोगिता के चरण होंगे. इसमें गांव में सबसे पहला स्तर राजीव युवा मितान क्लब का होगा. वहीं दूसरा स्तर जोन है, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा. फिर विकासखंड/नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी.

इन तारीखों को होगा खेलों का आयोजन

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक होंगे. वहीं जोन स्तर के आयोजन 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक खेले जाएंगे. विकासखंड स्तर पर खेल 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक आयोजित किए जाएंगे. जिला स्तर पर 17 नवम्बर से 26 नवम्बर तक प्रतियोगिताएं होंगी. संभाग स्तर पर आयोजन 5 दिसम्बर से 14 दिसम्बर के बीच होगा. वहीं राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का अंतिम चरण 28 दिसम्बर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक खेला जाएगा.

ओलम्पिक में कौन ले सकेगा भाग
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन भागों में बांटा गया है. इसमें पहला वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, फिर 18-40 वर्ष आयु सीमा तक, वहीं तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है. इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget