एक्सप्लोरर

Raipur News: गोबर की टाइल्स बनाकर महिलाएं कमा रहीं लाखों रुपये, बाजारों में हो रही डिमांड

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की महिलाएं गोबर से अलग अलग प्रोडक्ट बना रही हैं. जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है. इन गोबर के प्रोडक्ट बेचकर महिलाएं लाखों रुपये कमा रही हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में गोबर खरीदी योजना से महिलाओं जिंदगी बदल रही है. जो महिलाएं पहले घर के कामकाज के बाद कुछ नही कर पाती थी. आज वही महिलाएं घर भी चला रही हैं और आर्थिक रूप से मजबूत हो रहीं हैं. इसके साथ ही अब महिलाएं गोबर से तरह-तरह के प्रोडक्ट बना रही हैं. महिलाओं द्वारा जैविक खाद बिजली चप्पल के बाद गोबर टाइल्स (Cow Dung Tiles) बनाया जा रही हैं और इसे बेच लाखों रुपये भी कमा रहीं हैं.

30 से ज्यादा प्रकार के प्रोडक्ट बनाती है महिला समूह
दरअसल, राजधानी रायपुर के गोकुल नगर गौठान की महिला स्व-सहायता समूह ने आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. प्रत्यक्ष रूप से गोबर बेचकर तो लोगों को लाभ हो ही रहा है, लेकिन गोबर से जैविक खाद और दूसरे प्रॉडक्ट का निर्माण कर महिला स्व. सहायता समूह भी लाभ कमा रही हैं. रायपुर के इस स्व सहायता समूह में 13 महिलाएं काम करती हैं. जो गोवंश के देखभाल के साथ-साथ गोबर से कई तरह के प्रोडक्ट बनाती हैं. इसमें देशी गाय के गोबर से, लकड़ी, कंडे, धुप, हवन सामग्री, खाद, गुलाल, मूर्तियां, गमले, टाइल्स, जैसी अलग-अलग सामग्रियां बनाई जाती हैं. महिला समूह ने बताया कि गौठान में ऐसे कई प्रोडक्ट हैं जो दुनिया में पहली बार बने हैं, जिनमे गोबर की चप्पल, सूटकेस, घड़ियां, पेंटिंग्स शामिल है.


Raipur News: गोबर की टाइल्स बनाकर महिलाएं कमा रहीं लाखों रुपये, बाजारों में हो रही डिमांड

सालाना 30 लाख रुपए की महिला समूह को कमाई
छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप योजना "नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी" के तहत गोकुल नगर में 2.5 एकड़ जमीन में गौठान का निर्माण किया गया है. यहां गोबर को बेचा नहीं जाता, बल्कि इससे कई प्रकार की सामग्री बनाने का काम महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जाता है. इन उत्पादों की बिक्री से गौठान को सालाना 30 लाख की आमदनी होती है. इसे महिला समूह आपस में बांट लेती है.

महिलाएं बना रही हैं टाइल्स
महिलाओं ने बताया कि गौठान में 400 से अधिक देशी गाय हैं, जिनसे रोजाना करीब 3 हजार किलो गोबर मिलता है. इस गोबर का उपयोग करके यहां 30 से ज्यादा प्रकार के प्रोडक्ट बनाए जाते हैं. इन दिनों इस गौठान की स्व-सहायता समूह की महिलाएं गोबर से टाइल्स बनाने के काम में जुटी हैं. एक पहल स्व सहायता समूह की नोमिन पाल ने बताया कि पति के निधन के बाद घर चलाना मुश्किल हो गया था. 6 महीने बहुत दिक्कत हुई. अब गौठान के जरिए गोबर से निर्मित कई सामान बना रहे हैं. इससे महीने में लगभग 10 हजार रुपये कमा लेते हैं.

बजट के ब्रीफकेस ने दिलाई पहचान
छत्तीसगढ़ में 2021-22 के बजट के लिए गोबर का ब्रीफकेस रायपुर के गोकुल नगर गौठान में बना था. एक पहल महिला स्व-सहायता समूह की नोमिन पाल ने समूह की महिलाओं के साथ इसे तैयार किया था. छत्तीसगढ़ के बजट के लिए गोबर का ब्रीफकेस बनाने समूह की महिलाओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मानित भी किया है. उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपके द्वारा बनाए गए ब्रीफकेस की चर्चा पूरे देश भर में हो रही है.

Chhattisgarh News: अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत, 4 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget