एक्सप्लोरर

Bastar: नक्सलियों के पास कौन सा है वो घातक हथियार जिससे बड़े धमाकों को देते हैं अंजाम, कैसे पहुंचता है संगठन तक ये सामान? पुलिस ने बताया

Bastar: नक्सली बड़े हमलों को अंजाम देने के लिए डेटोनेटर का इस्तेमाल करते हैं. बस्तर में डोटेनेटर के जरिए ही नक्सलियों ने बड़े-बड़े धमाकों को अंजाम दिया है

Bastar News: छत्तीसगढ़ का बस्तर पिछले चार दशकों से नक्सलवाद का दंश झेल रहा है, इन चार दशकों में नक्सलियों ने बस्तर में कई बड़ी वारदातें की हैं और सबसे ज्यादा धमाके किए हैं. इन धमाकों से सैकड़ों की संख्या में सुरक्षा बलों की शहादत हुई है, साथ ही आम नागरिक भी मारे गए हैं. 

 डेटोनेटर नक्सलियों के लिए एक बड़ा हथियार है जिसके माध्यम से वे बड़े धमाकों को अंजाम देते हैं. हाल ही में तेलंगाना की करीमनगर पुलिस ने नक्सलियों को डेटोनेटर पहुंचा रहे एक गिरोह का पर्दाफाश किया. इनके पास से 300 से ज्यादा डेटोनेटर बरामद किये गए. वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी पिछले कुछ सालों में 1500 से अधिक डेटोनेटर जब्त किए हैं, साथ ही नक्सलियों की सप्लाई चैन को भी तोड़ा है और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन अब तक नक्सलियों की इस सप्लाई चैन को पुलिस पूरी तरह से  नहीं तोड़ पाई है जिसके चलते अभी भी नक्सलियों तक डेटोनेटर और गोला बारूद पहुंच रहा है.

नक्सल मामलों के जानकार मनीष गुप्ता ने बताया कि डेटोनेटर नक्सलियों का एक छोटा सा ऐसा हथियार है जिसके जरिए नक्सली पिछले 40 सालों से बस्तर में धमाके करते आ रहे हैं. दरअसल डेटोनेटर को तार के जरिए बारूद से जोड़ा जाता है जिसके बाद ब्लास्ट किया जाता है. नक्सलियों ने डेटोनेटर के जरिये ही बस्तर में बड़े-बड़े धमाके किये हैं. मनीष गुप्ता का कहना है नक्सलियों तक गोला बाारूद और डोटेनेटर को पहुंचाने के लिए एक बहुत बड़ी सप्लाई चेन काम करती है. हालांकि पिछले कुछ सालों से बस्तर पुलिस नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को ध्वस्त करने और नक्सलियों के कुछ सप्लायरों  को गिरफ्तार करने में सफल रही है. वहीं हाल ही में करीमनगर पुलिस द्वारा नक्सलियों के सप्लायर को पकड़ने और इतनी बड़ी मात्रा में डेटोनेटर के पकड़े जाने से बस्तर में बहुत बड़ा खतरा टल गया, यह विस्फोटक पूरे बस्तर को दहलाने के लिए काफी था.

इस मामले में बस्तर आईजी सुंदरराज पी का कहना है कि नक्सली हमेशा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए डेटोनेटर के जरिये ही बड़े ब्लास्ट करते आ रहे हैं.  टिफिन बम, IED बनाने के दौरान उसे ब्लास्ट करने के लिए इसी डेटोनेटर का इस्तेमाल करते हैं. पुलिस की कोशिश रहती है कि नक्सलियों तक यह डेटोनेटर और गोला बारूद ना पहुंचे. इसके लिए जवान सीमावर्ती इलाकों में 24 घंटे तैनात रहकर ड्यूटी करते हैं. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों में बस्तर पुलिस ने 1500 से ज्यादा डेटोनेटर नक्सलियों के सप्लायरों से जब्त किया है. इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वायर, टिफिन बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले बारूद और अन्य सामानों को भी पुलिस ने बरामद किया है. उन्होंने कहा कि नक्सलियों की सप्लाई चेन को पुलिस कुछ हद तक तोड़ पाई है, हालांकि इस चेन को पूरी तरह से तोड़ने की पुलिस पूरी कोशिश कर रही है. आने वाले समय में गोला बारूद और खासकर डेटोनेटर नक्सलियों तक नहीं पहुंचे इसके लिए पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: जहांगीरपुरी हिंसा पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सालों पहले शुरू हुई हवाई सेवा, लोगों को आज भी है पासपोर्ट ऑफिस का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget