एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में कहीं भारी बारिश तो कहीं उमस से लोग हो रहे हैं परेशान, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम

Chhattisgarh Weather Update Today: पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई है. अधिकतम तापमान की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में वृद्धि देखने को मिली है.

Chhattisgarh Weather Update Today 31 July 2022: इन दिनों देश में भारी बारिश से कई राज्यों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. कहीं बाढ़ तो कहीं बादल फटने से भारी तबाही का मंजर सामने आ रहा है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की बात करें तो राज्य में बारिश में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कहीं भारी बारिश हो रही है तो कहीं बारिश नहीं होने की वजह से लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं. कुछ इलाकों में कम बारिश होने की वजह से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई पड़ रही हैं.

राज्य के बस्तर संभाग में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. अधिकतम तापमान की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में वृद्धि देखने को मिली है. बाकी संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है. प्रदेश के रायपुर और बस्तर संभाग में सामान्य से अधिक और दूसरे संभागों में तापमान सामान्य रहा है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में आईपीएस अफसरों के तबादला आदेश जारी, रायपुर के नए आईजी होंगे बीएन मीणा

यहां दर्ज हुआ सबसे ज्यादा तापमान

न्यूनतम तापमान में भी छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है. प्रदेश के रायपुर और दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक, जबकि बाकी संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा है. पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ का सबसे अधिक तापमान वाला इलाका कुरुद रहा है, जहां 35.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटो में कांकेर में 6, मानपुर, मोहला और नगरी में 5, नरहरपुर, दुर्गकोंदल, चरामा, केशकाल, बसना और बस्तानार 4, मनोरा, भानुप्रतापपुर और धमतरी में 3, बडेराजपुर, उसूर, पुसौर, पखांजूर, मगरलोड, कुसमी, लैलूंगा, गंडई, भैयाथान, सहसपुर लोहारा, बीजापुर, रामानुजगंज में 2, डौंडी, कटेकल्याण, अंतागढ़, जांजगीर, गरियाबंद, पंडरिया, डोंगरगढ़, मरवाही, ओडगी में 1 सेंटीमीटर और कुछ स्थानों उससे कम बारिश हुई है.

रविवार को बिजली गिरने की भी आशंका

मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणीका माध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, रोहतक, मेरठ, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, बालूरघाट, बांग्लादेश के मध्य भाग, अगरतला और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 0.9 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. प्रदेश में रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है.

ये भी पढ़ें- Janjgir Champa News: श्मशान में दो पक्ष आमने सामने, जलती चिता पर पानी डालकर शव निकाला बाहर, सरपंच समेत 9 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget