एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप, इस जिले में पारा 44 डिग्री के पार, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

Weather Update: छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती धूप के कारण बढ़ी गर्मी से लोग त्रस्त हैं. राज्य के सभी प्रमुख शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है.

Chattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. सीजन में पहली बार पारा 44 डिग्री के पार चला गया है. रायपुर के पड़ोसी जिले महासमुंद से पूरे प्रदेश में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया है. इसके अलावा राज्य के सभी प्रमुख शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है. तेज धूप के साथ कई शहरों में लू चल रही है.

महासमुंद जिले में पारा 44 के पार

दरअसल शुक्रवार को महासमुंद जिला भीषण गर्मी से झुलसा. वहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. चिलचिलाती धूप के साथ जिले में लू चल रही है. इसके अलावा मुंगेली जिले में भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यानी मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ती जा रही है. दूसरी तरफ दक्षिण छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पारा 40 के नीचे चल रहा है.

मौसम विभाग ने बारिश की जताई संभावना

बढ़ते गर्मी के साथ हल्की बारिश के भी आसार छत्तीसगढ़ में बन रहे है. रायपुर के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से पश्चिमी विदर्भ तक 0.9 km ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिणी हवा का आगमन बना हुआ है. 16 अप्रैल के छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इस बारिश से प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

Chhattisgarh: राज्य में उत्पादन से अधिक बिजली की डिमांड, जानिए कैसे की जा रही आपूर्ति

सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक बढ़ा तापमान 

पिछले 24 घंटे में बिलासपुर और सरगुजा संभाग में तापमान में वृद्धि हुई है. कुछ जिलों में सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक तापमान बढ़ गया है. वहीं अन्य संभाग के जिलों में कुछ खास परिवर्तन नहीं हुआ है. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कोरिया जिले में 20.5°C दर्ज किया गया और सर्वाधिक तापमान महासमुंद में 44.2°C दर्ज किया गया है. बता दें कि अप्रैल महीने में राज्य में पारा 43 से 45 डिग्री के आस-पास पहुंच जाता है.

प्रमुख शहरों के तापमान

रायपुर 40.8 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 40.9 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर 41.6, पेंड्रा रोड 40.2, अंबिकापुर 40, जगदलपुर 38, दुर्ग 40.2, राजनांदगांव 40.3, बलौदाबाजार 42.4, मुंगेली 43, सारंगढ़ 42.1 और महासमुंद में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Chhattisgarh: दुर्ग में आज हनुमान जयंती पर भारी पुलिस बल रहेगा तैनात, कुछ ऐसी है भक्तों की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget