एक्सप्लोरर

Chhattisgarh weather News: कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, कौन सा जिला रहा सबसे गर्म, आगे कैसा रहेगा मौसम?

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान बढ़ने लगा है. सुबह से ही लोगों को तेज गर्मी और धूप का एहसास होने लगा है. लोग सुबह से ही अपने चेहरे को कपड़ों से ढककर घर से निकल रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग अब परेशान होने लगे हैं. दोपहर के वक्त ऐसा लगता है कि सूरज आग उगलने लगा है. छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में और ज्यादा गर्मी पड़ सकती है.

छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार

पिछले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान बढ़ने लगा है. सुबह से ही लोगों को तेज गर्मी और धूप का एहसास होने लगा है. लोग सुबह से ही अपने चेहरे को कपड़ों से ढककर घर से निकल रहे हैं. तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया है. छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है. मैदानी इलाकों में गर्म हवा और गर्मी ज्यादा लग रही है.

जानिए पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ का कैसा रहा मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान की बात की जाए तो प्रदेश के सभी संभागों मे विशेष परिवर्तन नहीं हुए. छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक और बाकि संभागो मे तापमान सामान्य रहा है छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमानों की बात की जाए तो प्रदेश के रायपुर संभाग में तापमान में गिरावट व सरगुजा संभाग में वृद्धि और बाकि संभागों मे विशेष परिवर्तन नहीं हुए. प्रदेश के सरगुजा संभाग मे सामान्य से उल्लेखनीय अधिक, बिलासपुर संभाग में सामान्य से अधिक और बाकि संभागों मे तापमान सामान्य रहा है.

 पिछले 24 घंटों में कौन सा जिला में रहा सबसे ज्यादा गर्म

पिछले 24 घंटो में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला प्रदेश का सबसे अधिक तापमान वाला जिला रहा, जहां 45.5 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं छत्तीसगढ़ के सबसे कम तापमान वाले जिला की बात की जाए तो प्रदेश का नारायण जिला में सबसे कम तापमान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 19.7 सेल्सियस दर्ज किया गया है.

इन जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया

छत्तीसगढ़ में रोजाना तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है. राजधानी रायपुर में रविवार को 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान, दुर्ग में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान, बलौदाबाजार में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान, मुंगेली में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान, बिलासपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. रायपुर मौसम विभाग ने अगले महीने 45 -46 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया है.

इसे भी पढ़ें:

Coronavirus Cases: छत्तीसगढ़ में पिछले 4 दिनों में कोरोना से 6 लोगों की मौत, सामने आये 135 नए कोविड केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget