एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में फरवरी की शुरुआत में ही तेज गर्मी, मौसम में आज से होगा बड़ा बदलाव

Chhattisgarh Weather Update: अभी फरवरी महीने की दूसरी सप्ताह की शुरुआत हुई है, लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा लग रहा है कि भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है.

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में फरवरी महीने की शुरुआत में ही लोगों को तेज गर्मी का एहसास होने लगा है. सुबह 10 बजे के बाद से ही लोगों को सूरज की तेज किरणें चुभने लगी हैं. सुबह हल्की ठंड पड़ रही है तो वहीं शाम और रात को भी हल्की ठंडा एहसास हो रहा है. दोपहर में तो इस कदर गर्मी लग रही है कि कई महीनों से बंद पड़े पंखे और एसी को लोगों ने फिर से चलाना शुरू कर दिया है. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में फिर से ठंड पड़ सकती है.

फरवरी माह के शुरुआत में तेज गर्मी
छत्तीसगढ़ में मौसम के उतार-चढ़ाव जारी है. राज्य में कभी अचानक से ठंड बढ़ जाती है तो कभी गर्मी का एहसास होने लगता है. अभी फरवरी महीने की दूसरी सप्ताह की शुरुआत हुई है, लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा लग रहा है मानो भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. अभी से ही सुबह 10 बजे के बाद लोगों को ऐसा लगता है कि मानो भीषण गर्मी आ गई हो. तेज धूप और हल्की गर्म हवाओं का एहसास लोगों को होने लगा है. सूरज की तेज की किरणें अब लोगों को चुभने लगी हैं. हालांकि मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बहुत जल्द उत्तर दिशा से एक बार फिर ठंडी हवाएं आ सकती हैं, जिससे प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है.

पिछले चौबीस घंटों में कैसा रहा मौसम 
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में मौसम की बात करें तो सभी संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं. राज्य के बिलासपुर और दुर्ग संभाग में तापमान सामान्य से अधिक और बाकी संभागों में सामान्य रहा है. छत्तीसगढ़ के रायपुर संभाग में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. बाकी संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है. सभी संभागों में तापमान सामान्य रहा है.,

इन इलाकों में सबसे ज्यादा और कम तापमान 
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान की बात करें तो फरवरी माह के 11 तारीख को रायगढ़ प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान वाला जिला रहा है, जहां पर 36.1 ड्रग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. वहीं प्रदेश के सबसे न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो डूमरबहार में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

आने वाले दिनों में फिर बढ़ सकती है ठंड
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा के आगमन होने की प्रबल संभावना है. उत्तर से आने वाली ठंडी हवा के कारण प्रदेश में दिनांक 12 फरवरी को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है. प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश के दक्षिणी छोर में न्यूनतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना कम है. साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना बन रही है.

Mohalla Lok Adalat: छ्त्तीसगढ़ के इस जिले में लगी पहली मोहल्ला लोक अदालत, इस मकसद से हुई शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget