एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather: सरगुजा संभाग झेल रहा सूखे की मार, बिलासपुर में भारी बारिश ने बढ़ा दी है लोगों की परेशानी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ का सरगुजा संभाग सूखे की मार झेल रहा है. किसान बारिश की आस लगाए हुए हैं. वहीं बिलासपुर संभाग लगातार बारिश से बुरी तरह प्रभावित है.

Chhattisgarh Rain: छत्तीसगढ़ का सरगुजा संभाग सूखे की मार झेल रहा है. किसान बारिश की आस लगाए हुए हैं. वहीं बिलासपुर संभाग में लगातार बारिश से तर-बतर हो गया है. बिलासपुर, जांजगीर चांपा और कोरबा जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं. रिहायशी कालोनियों में भी पानी भर गया है. जिससे लोगों को घर से बेघर होना पड़ रहा है. जांजगीर चांपा जिले में आफत की बारिश से हालात इस कदर बिगड़े हैं कि कुछ इलाकों में मोटरबोट भेजकर लोगों को बाहर निकाला गया. वहीं कोरबा और बिलासपुर जिले के रिहायशी क्षेत्रों में पानी घुसने से सैकड़ों एकड़ में लगी फसल पानी भरने के कारण बर्बाद हो गई.

रायपुर में भी बारिश की वजह से हालात बिगड़े

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी बारिश की वजह से हालात बिगड़े हुए हैं. जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. कामकाजी और स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. राज्य के बस्तर, रायपुर और दुर्ग में लगातार भारी बारिश ने आमजनों की मुश्किलें बढ़ाई है. प्रदेश की दो प्रमुख नदियां महानदी और इंद्रावती उफान पर है. जिससे अधिकांश गांव और जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाले रास्ते बंद हो गए हैं. जांजगीर चांपा के पामगढ़ ब्लॉक की सीमा में बहने वाली लीलागर नदी में भी जलस्तर बढ़ा है. इससे आसपास के पुल-पुलियों पर 4 से 5 फीट तक ऊपर पानी बह रहा है.

कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

लीलागर नदी के उफान पर होने से कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है. प्रभावित गांव के लोग घर छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं. कई गांव के लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी नाला पार कर रहे हैं. ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है. खरखोद गांव के उप सरपंच सुनील खूंटे ने बताया कि बाढ़ की वजह से गांव के हालात बदतर हो चुके हैं. सैकड़ों एकड़ फसल का नुकसान हुआ है. लोगों के घरों में पानी घुस चुका है और बिजली भी नहीं है. ऐसे में सांप बिच्छुओं का खतरा भी बना हुआ है. बाढ़ का कम होने के बजाए और बढ़ रहा है.

15 से 20 मकान भी डूब गए

जांजगीर चांपा जिले के साथ कोरबा जिले में भी जमकर बारिश हुई है. यहां के एमपी नगर, वाल्मिकी बस्ती, रविशंकर नगर, शारदा विहार, कुआं भट्ठा, सीतामणि, मोती सागर बस्ती में पानी भर गया है. ज्यादा बारिश की वजह से सड़क और नाली में बह रहा पानी लोगों के घरों के अंदर घुस रहा है. लोगों का आरोप है कि बाढ़ से राहत और बचाव के लिए निगम प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है. बिलासपुर जिले में भी तेज बारिश से शहर और आसपास के इलाकों में जल जमाव हो गया है. उसलापुर के तालाब और एनिकट में जलस्तर बढ़ा है. जिससे आसपास को बस्तियों में पानी भर गया है. 15 से 20 मकान भी डूब गए हैं.

Azadi Ka Amrit Mahotsav: कैसे देशवासियों पर जुल्म ढाते थे अंग्रेज? 112 साल के स्वतंत्रता सेनानी ने बताया आंखों देखा हाल

Korba News: गिरफ्तारी से बचने के लिए कोरबा में पानी की टंकी पर चढ़ा आरोपी, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget