एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में फरवरी में ही लोगों का गर्मी से बुरा हाल, जानिए क्या है इसकी वजह?

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में फरवरी में ही गर्मी पड़ने लगी है. इससे लोग परेशान हैं. यहां जानें जल्दी गर्मी आने की वजह पर क्या कहते हैं बुद्धिजीवी?

Chhattisgarh: फरवरी महीने के अंतिम दिनों में पूरे प्रदेश में गर्मी पड़ने लगी है. छत्तीसगढ़ के मैनपाट के बाद सबसे ठंडा इलाका माने जाने वाले बस्तर में रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है. बस्तर के लोग ठंडे जूस और कोल्ड्रिंक्स की दुकानों पर जमा हो रहे हैं.

दरअसल हर साल बस्तर में मार्च के दूसरे सप्ताह के बाद गर्मी बढ़ती है, लेकिन इस बार फरवरी माह खत्म भी नहीं हुआ और बस्तर में गर्मी शुरू हो चुकी है. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अब बस्तर में तेजी से गर्मी बढ़ती जाएगी, इधर छत्तीसगढ़ के केवल रायपुर में ही नहीं बल्कि बस्तर जिला समेत संभाग के अन्य जिलों में भी गर्मी शुरू हो गई है, सुकमा, बीजापुर में भी गर्मी शुरू हो चुकी है. 

Bijapur News: नक्सलियों के अभियान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर

जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि हवा में नमी आने की वजह से अनुमान लगाया जा रहा था कि बस्तर में भी बारिश हो सकती है. वहीं शनिवार को तेज हवा के साथ बादल भी छाए रहे और कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना थी, लेकिन रविवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विज्ञानी ने बताया कि सुबह 11 बजे दर्ज तापमान के मुताबिक बस्तर में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, अब बस्तर में तेजी से गर्मी बढ़ती जाएगी, वहीं बस्तर जिले के अलावा सुकमा, बीजापुर ,दंतेवाड़ा और कोंडागांव में भी गर्मी बढ़ेगी.

जानें बुद्धिजीवियों ने क्या बताई गर्मी बढ़ने की वजह? 

इधर बस्तर के बुद्धिजीवियों का मानना है कि जिस तरह से पिछले कुछ सालों में बस्तर में तेजी से वनों की कटाई हुई है, उससे लगातार हर साल गर्मी बढ़ती ही जा रही है, प्रदेश में बस्तर को सबसे ठंडी जगह माना जाता है. बस्तर चारो ओर घने वनों से घिरा हुआ है, लेकिन बीते 2 सालों में जिस तरह से गर्मी तेजी से बढ़ रही है ऐसे में आने वाले दिनों में बस्तर वासियों का गर्मी से बुरा हाल होना निश्चित है, फिलहाल इधर बस्तरवासी भी अभी से ही बचने के लिए कोल्डड्रिंक्स पी रहे हैं. बस्तर के बाद सबसे अधिक तापमान राजधानी रायपुर में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं बिलासपुर में 29 डिग्री सेल्सियस व दुर्ग में 28 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा अम्बिकापुर में 18 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. 

इसे भी पढ़ें :

Chhattisgarh News: कलाकारों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब इनको मिलेगा ये अहम मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget