एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में फिर धमाके, आईईडी ब्लास्ट में एक ग्रामीण की मौत, बीजापुर में चार नक्सली गिरफ्तार

Chhattisgarh Blast: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत हो गई. नक्सली अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाते हैं.

Narayanpur: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में हुए धमाके की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

एक अधिकारी ने यहां बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि ओरछा थाना क्षेत्र के कुरुषनार गांव में दबाव की वजह से आईईडी में हुए धमाके में एक ग्रामीण की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. उन्होंने कहा कि जानकारी को सत्यापित किया जा रहा है.

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में शुभम पोडियम (20) ने ओरछा क्षेत्र के ही आदेर-इटुल रोड पर लगाए गए आईईडी पर गलती से पैर रख दिया जिससे हुए धमाके में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि पोडियम को पहले ओरछा के एक अस्पताल में ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए नारायणपुर ले जाया गया.

नक्सली अक्सर बस्तर क्षेत्र के आंतरिक इलाकों में सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए सड़कों और जंगल में कच्चे रास्तों पर आईईडी लगाते हैं. बस्तर क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर सहित सात जिले आते हैं. पुलिस ने कहा कि पहले भी आम लोग नक्सलियों द्वारा बिछायी गयी बारूदी सुरंगों के चपेट में आए हैं.

छह जनवरी को राज्य के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाकर आईईडी में धमाका किया गया था जिसकी चपेट में पुलिस का एक वाहन आ गया था और उसमें सवार आठ पुलिसकर्मी और वाहन का चालक मारा गया था.

बीजापुर में चार नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान आसा कोसा माडवी (40), सन्ना हुंगे उयिका (32), सन्ना मुत्ता उयिका (26) और मदिकम सुखाराम (25) के रूप में हुई है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों को स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अवापल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरदंडा और तिम्मापुर के बीच तब गिरफ्तार किया जब जवान सुरक्षा संबंधी ड्यूटी पर थे. अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, बीयर बोतल बम, बिजली का तार, बैटरी और अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई.

बीजापुर जिले में 8 जवान हुए थे शहीद

बता दें कि बीते छह जनवरी को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. बीजापुर जिले में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को निशाना बनाय. इसमें 8 जवान शहीद हो गए थे. वहीं हमले में वाहन के ड्राइवर की भी मौत हो गई थी. नक्सल प्रभावित कुटरू से बेदरे मार्ग पर करकेली के पास नक्सलियों ने जवानों से भरी पिकअप वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया था.

इसे भी पढ़ें: सुकमा में मुठभेड़ में मारे गए तीन वांटेड नक्सली, सिर पर था 18 लाख रुपये का इनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget