एक्सप्लोरर

सुकमा में मुठभेड़ में मारे गए तीन वांटेड नक्सली, सिर पर था 18 लाख रुपये का इनाम

Chhattisgarh News: सुकमा के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए. इनमें से एक कुख्यात नक्सली था जिसका 2023 और 2024 की दो बड़ी घटना में रोल था.

Raipur News: छत्तीसगढ़ के सुकमा (Sukma) जिले में एक दिन पहले (9 जनवरी) हुए मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए. यहां नक्सलियों के बड़े लीडरों के खिलाफ 18 लाख का इनाम घोषित था. सुकमा के पालीगुड़ा-गुंडरागुडेम की पहाड़ी में मुठभेड़ हुई, जब सुरक्षा बलों की टीम नक्सलियों के खिलाफ गुरुवार सुबह से अभियान चलाने के लिए निकली थी. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक तीन नक्सलियों का शव बरामद किया गया है. इनमें से एक की पहचान कोरसा महेश के रूप में हुई है जो कि आईईडी विस्फोट का एक्सपर्ट था और 2023 और 2024 में बीजापुर और सुकमा के जागरगुंडा में हिंसा की घटनाओं का मास्टरमाइंड भी था. अधिकारी ने बताया कि माओवादियों के प्लाटून नंबर 3 में वह डिप्टी कमांडर के रूप में सक्रिय था.

किसी पर 8 तो किसी पर 5 लाख का इनाम था घोषित

अधिकारी ने बताया कि कोरसा महेश पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था. सुकमा की एसपी किरन चव्हाण ने बताया कि दो अन्य नक्सलियों की पहचान माडवी नवीन और अलवम भीमा के रूप में हुई है जो कि एरिया के समिति सदस्य थे और उनपर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. मुठभेड़ स्थल से दो बैरल ग्रेनेड लाउंचर, एक 12 बोर की राइफल, तीन टिफीन बम, पांच बीजीएल शेल, विस्फोटक और माओवादियों से जुड़े अन्य सामान मिले हैं. बताया जा रहा है कि कोसरा महेश आईईडी बनाने, प्लांट करने और विस्फोट करने का एक्सपर्ट था.

बीजापुर और सुकमा के ब्लासट में शामिल था कोसरा महेश

कोरसा महेश कई घटनाओं में शामिल था. इनमें से एक 2023 दिसंबर को बीजापुर में हुई घटना शामिल था जिसमें सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए थे. जून में जागरगुंडा में एक ट्रक आईईडी की चपेट में आ गया था जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए थे. एसपी किरन चव्हाण ने बताया कि इस साल राज्य में तीन अलग-अलग मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए हैं. 

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: गौमांस बिक्री के आरोप में 6 गिरफ्तार, CM विष्णुदेव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ छोड़ दें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget