एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: चित्रकोट वाटरफॉल का रात में भी दीदार कर सकेंगे पर्यटक, लेजर लाइट खूबसूरती में लगा रही चार चांद

Chitrakot Waterfall News: बस्तर स्थित वाटरफॉल को साल 2018 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के समय लेजर लाइट से सजाया गया था, जिसके बाद ऐसी लाइट को यहां स्थायी तौर लगाने की मांग की जा रही थी.

Chitrakot Waterfall in Bastar: देश में मिनी नियाग्रा के नाम से मशहूर छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थित विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट वाटरफॉल सैलानियों को लगातार अपनी खूबसूरती से आकर्षित करता रहा है. सैलानियों को रात के समय भी घूमने के लिए यहां आधुनिक लेजर लाइट लगाई गई हैं. रंग-बिरंगी रोशनी से चित्रकोट वाटरफॉल  का खूबसूरती रात में देखते ही बनती है. लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से लगी लेजर लाइट लगाने का काम हाल ही में पूरा हुआ है. लेजर लाइट के टेस्टिंग की वीडियो भी सामने आई है. जिसमें देखा जा सकता है कि रंग बिरंगी लाइट मे चित्रकोट वाटरफॉल  की खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है.

लेजर शो के जरिए अलग अलग तस्वीरें भी वाटरफॉल  में बनती हुई देखी जा सकती हैं. दरअसल, साल 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बस्तर प्रवास के समय 2 दिनों के लिए लेजर लाईट शो का आयोजन चित्रकोट वाटरफॉल  में किया गया था, जिसके बाद से लोग यहां लेजर लाईट की हमेशा व्यवस्था करने की मांग करने लगे थे. फिलहाल चित्रकोट वाटरफॉल  के आसपास लगाई गई इन लेजर लाईट का लोकार्पण नहीं हुआ है, लेकिन टेस्टिंग के दौरान का वीडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और रात के वक्त चित्रकोट की खूबसूरती की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

मिनी नियाग्रा के नाम से भी है मशहूर
छत्तीसगढ़ का बस्तर अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है, यहां के खूबसूरत वॉटरफॉल्स, नैसर्गिक वन और नैसर्गिक गुफाएं बस्तर घूमने आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती हैं. इन पर्यटन स्थलों में सबसे प्रसिद्ध देश में मिनी नियाग्रा के नाम से मशहूर चित्रकोट वॉटरफॉल है, इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है. बरसात के मौसम में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ जाने से लगभग 100 फीट ऊंचाई से गिरता वाटरफॉल यहां पहुंचने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं. इस वॉटरफॉल की खूबसूरती बढ़ाने और रात में भी पर्यटन स्थल का लुत्फ उठाने के लिए जिला प्रशासन ने हाल ही में करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से परिसर में लेजर लाईट लगवाया है. 

लेजर लाइन टेस्टिंग की वीडियो वायरल
वाटरफॉल के परिसर में कुल 10 पोल लगाए गए हैं, जिसमें विशेष प्रकार के लेजर लाइट लगाए गए हैं. लेजर शो से वाटरफॉल की खूबसूरती देखते ही बनती है. हाल ही में इस लेजर लाइट की टेस्टिंग की गई और इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने बताया कि जल्द ही इस लेजर लाइट का लोकार्पण किया जाएगा. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और रात के वक्त भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लेजर लाइट लगाया गया है. 

जिला कलेक्टर ने बताया की उम्मीद है कि यह पर्यटकों को काफी पसंद आएगी, इस लेजर लाइट को उत्तर प्रदेश की एक बड़ी कंपनी ने लगाया है. जिनके हाथों ही इसका मेंटेनेंस होगा. छत्तीसगढ़ में यह पहला ऐसा वॉटरफॉल है, जहां इस तरह की लेजर लाइट लगाई गई. इस लेजर लाइट में रात में पर्यटक रात में यहां की खूबसूरती का भी लुत्फ उठा सकेंगे.

पूर्व राष्ट्रपति ने भी की थी तारीफ
गौरतलब है कि इससे पहले साल 2018 में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार समेत चित्रकोट वाटरफॉल पर घूमने आए थे, पूर्व राष्ट्रपति के प्रवास को देखते हुए यहां लेजर लाइट शो का आयोजन किया गया था. इसके बाद से पर्यटक रात में लेजर लाइट से जगमगाते चित्रकोट को इसी रूप में देखना चाहते थे, इसलिए पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने चित्रकोट वॉटरफॉल की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर लेजर लाइट लगायी है. जहां टेस्टिंग के दौरान बनी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसे नेटीजंस खूब पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election: सीपीआई-सीपीएम छत्तीसगढ़ में 25 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव, उम्मीदवारों की जारी की पहली लिस्ट, देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget