एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: अय्याशी करने के लिए तीन युवक बने चोर, मिलकर खरीदी कार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Gariyaband: गरियाबंद जिले में तीन चोर अपनी अय्याशी के लिए चोर बने हैं. ये अपना शौक पूरा करने के लिए अपने गांव के साथ आस-पास के गांव में बकरा, मुर्गी और अनाज की चोरी करते थे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद (Gariyaband) जिले से चोरी की एक अनोखी कहानी सामने आई है. दरअसल, यहां अपनी अय्याशी के लिए तीन चोर मुर्गा, बकरा और चावल चोरी करते थे. साथ ही दूर चोरी करने जाने में परेशानी हो रही थो तो तीनों ने मिलकर एक कार खरीद ली. इसके बाद अब छत्तीसगढ़ ही नहीं पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी ये चोरी की घटना को अंजाम देने लगे. वहीं अब इन अय्याश चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

दरअसल, ये मामला गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के कैटपदर गांव का है. यहां तीन चोरों ने पूरे इलाके में दहशत मचा रखी थी. बता दें कि, ये तीनों चोर अपनी अय्याशी के लिए चोर बने हैं. इन लोगों ने आस-पास के कई गांवों में लोगों को रातजगा करने के लिए मजबूर कर दिया था. ये अपना शौक पूरा करने के लिए अपने गांव के साथ आस-पास के गांव में बकरा, मुर्गी और अनाज की चोरी करते थे. इसके अलावा चोरी के पैसे से आरोपियों ने एक कार भी खरीद ली थी. इसी कार में तीनों चोरी करने जाते थे. 

पड़ोसी राज्य में भी करते थे चोरी
वहीं अब गरियाबंद पुलिस ने तीनों चोर कैटपदर गांव के इशो नागेश, कुंजल नागेश और हेमंत नेताम को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में तीनं ने बताया कि, वो चोरी करने का फैसला कोरोना काल में लगे लॉकडाउन में लिया था. इसके बाद से लगातार छोटी मोटी चोरियां कर रहे थे. इसकी जानकारी गांव वालों को थी, लेकिन गांव वालो ने इसे हल्के में लिया. इसके बाद तीनों ने पड़ोसी गांव को भी अपना निशाना बनाया. बात दें कि, ये चोर घर में जो कुछ भी मिलता सब उठा कर ले जाते थे. धीरे-धीरे आरोपियों ने पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी चोरी की घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: देवर के साथ डांस कर रही थी पत्नी, गुस्साए पति ने भाईयों को टंगिया से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

परिजनों ने किया पुलिस के हवाले
आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ का गरियाबंद जिला ओडिशा राज्य से लगा हुआ है. इसी का फायदा उठाकर चोर ओडिशा चले जाते थे और चोरी कर छत्तीसगढ़ लौट आते थे, लेकिन बीते शनिवार को ओडिशा में एक महिला के गले से सोने की चेन स्नेच करते हुए ये पकड़े गए. इसके बाद गांव वालों ने तीनों की जमकर पिटाई की और तीनों को उनके गांव वालों को सौंप दिया. गांव वालों ने चोरों के परिजनों से पूछा तो परिजनों ने कहा वो इनसे परेशान हो चुके थे. परिजनों ने ही तीनों को पुलिस के हवाले करने के लिए कहा. इसके बाद गांव वालों ने इन्हें पुलिस के हवाले किया. 

80 हजार रुपये देकर फाइनेंस कराई कार
देव भोग पुलिस ने बताया कि, शनिवार की रात तीनों चोरों ने अपने ही कैटपदर गांव में एक घर से 10 हजार रुपये और नगदी चोरी कर ओडिशा भाग गए थे. ओडिशा के भीमपड़ा गांव के लोगों ने इन्हें पकड़ा लिया. वहीं तीनों चोरों ने चोरी के पैसे से 80 हजार रुपये देकर एक कार फाइनेंस करवा ली थी. पुलिस ने तलाशी में इनके कार से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. इसके साथ चोरी की 10 गाड़ियों की बैटरी भी बरामद की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget