एक्सप्लोरर

Bilaspur News: बिलासपुर में दुर्गा मां की विसर्जन झांकी पर पथराव, डीजे और वाहनों में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

Chhatisgarh News: बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन पर निकाली जाने वाली झांकी को आगे ले जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. जिसके बाद शहर में जमकर पत्थराव हुआ. इसमें दर्जन भर लोग घायल हो गए.

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) जिले में शुक्रवार सुबह जमकर बवाल मचा है. यहां दुर्गा विसर्जन करने वाली दो झांकियों में जमकर पत्थरबाजी हुई है. इस बवाल में दर्जन भर लोग घायल हो गए. विसर्जन झांकी पर पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया अब वायरल हो गया है. जिसके बाद बिलासपुर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी गई है.

दो पक्षों के विवाद के बाद माता की झांकी पर पथराव

दरअसल बिलासपुर में हर वर्ष दशहरे के दूसरे दिन पूरे शहर में एक साथ झांकी निकालकर दुर्गा विसर्जन किया जाता है, बीती रात से ही शहर के गोल बाजार से लेकर पचरी घाट तक विसर्जन की तैयारियां की गई थी इस दौरान राजनैतिक और सामाजिक तौर पर झांकियों के स्वागत की व्यवस्था भी बनाई गई थी. झांकी आगे लेकर जाने को लेकर दो पक्षों में भिडंत हो गई और विवाद इतना बढ़ गया एक दूसरे पर पत्थर से हमला कर दिया. इससे विसर्जन में लगे वाहनों और डीजे को भारी नुकसान हुआ है.

पथराव में एक दर्जन लोग घायल

इस दो तरफा पथराव से शहर में हड़कंप मंच गया है. वायरल हो रहे वीडियो में ये साफ देखा जा रहा है की दुर्गा मां की प्रतिमा के लिए बनाई गई झांकी पर पथराव किया जा रहा है. पथराव करने वाले पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल है मिली जानकारी के मुताबिक इस बवाल में अबतक एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना आई है. जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है.

Chhattisgarh Crime: 3 साधुओं से मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, साधुओं का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है पुलिस

पुलिस ने कहा - बहुत जल्द होगी गिरफ्तारी

शहर में हुए हंगामे को लेकर बिलासपुर एएसपी राजेन्द्र जायसवाल ने कहा कि आज सुबह 6 बजे सदर बाजार में दो समितियों के भिड़ंत हुआ है. विसर्जन झांकी को आगे लेकर जाने के लिए ये विवाद हुआ है. दोनों पक्ष ने शिकायत की इसपर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. विवेचना के दौरान अभी तथ्य और आएंगे. इसके बाद आगे विधि संगत कार्रवाई की जाएगी. कुछ लोगों की पहचान हुई जिसके लिए अलग अलग टीम लगाई गई है. बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

लॉ एंड ऑर्डर पर उठे सवाल

शहर में इतना बड़ा बवाल होने के बाद अब लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठ रहे है. क्योंकि कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी-बड़ी  बात करने पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी जिले में बड़े स्तर में झांकी निकाली जा रही तो नदारद रहे. हंगामे के बाद गिनती के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों का विवाद सुलझाने लगे लेकिन तब तक हंगामे का वीडियो पूरे प्रदेश में वायरल हो गया था.

Durg News: CM भूपेश बघेल का BJP पर पलटवार, कहा – क्या वो छतीसगढ़ में यूपी जैसा लॉ एंड ऑर्डर चाहते है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget