एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Mgnrega Workers: छत्तीसगढ़ के छह मनरेगा श्रमिकों को दिल्ली में 24 मार्च को किया जाएगा सम्मानित, जानें वजह

कौशल विकास की ट्रेनिंग लेकर आत्मनिर्भर बने छत्तीसगढ़ के 6 मनरेगा श्रमिकों को सम्मानित किया जाएगा. 'आजादी का अमृत महोत्सव' में देश से प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के 75 हितग्राहियों को सम्मानित किया जा रहा है.

Chhattisgarh Mgnrega Workers Honor: कौशल विकास का प्रशिक्षण हासिल कर खुद का कारोबार करने वाले छत्तीसगढ़ के 6 मनरेगा श्रमिकों को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 24 मार्च को होगा. मनरेगा श्रमिकों ने प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के जरिए कौशल विकास का प्रशिक्षण हासिल कर जिंदगी बदलने का काम किया है.

वित्तीय वर्ष 2018-19 में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत 100 दिनों का रोजगार हासिल करनेवाले परिवारों के श्रमिक कौशल विकास की ट्रेनिंग लेकर अब खुद का कारोबार कर रहे हैं. केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह कार्यक्रम में मनरेगा श्रमिकों सम्मानित करेंगे. सम्मान के लिए देशभर के 75 मनरेगा श्रमिकों का चयन किया गया है. 

छत्तीसगढ़ के 6 मनरेगा श्रमिकों का दिल्ली में सम्मान

धमतरी जिले के धमतरी विकासखंड की भनपुरी ग्राम पंचायत निवासी नीतू बाई साहू ने प्रशिक्षण हासिल करने के बाद मशरूम उत्पादन कर स्वरोजगार शुरू किया. सारंगपुरी पंचायत की फूलवंती कंवर ने मोमबत्ती बनाने का काम शुरू कर खुद की जिंदगी बदली. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की तरफ से सम्मान पानेवालों की सूची में गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड की लोहरसी निवासी गीतांजली ध्रुव और पतोरा पंचायत की ओमेश्वरी कंवर भी शामिल हैं. गीतांजली ध्रुव और ओमेश्वरी कंवर प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के तहत ट्रेनिंग लेकर सिलाई का काम शुरू किया. कोरिया जिले के पोड़ी ग्राम पंचायत निवासी कृष्ण कुमार ने बकरी पालन का व्यवसाय और महासमुंद दुर्गापाली निवासी बिमल साव मोबाइल रिपेयरिंग का काम कर रहे हैं. 

Bastar: बस्तर में ऐसे तैयार होती है देसी थर्मस, गर्मी के मौसम में है डिमांड, सिंगर कैलाश खेर कर चुके हैं तारीफ

कौशल विकास की ट्रेनिंग लेकर शुरू किया रोजगार

प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के माध्यम से कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर श्रमिकों को स्वरोजगार के लिए तैयार किया गया है. कौशल विकास की ट्रेनिंग जिले के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (R-SETI) में दी गई थी. देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित 'आजादी का अमृत महोत्सव' में देश भर से प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के 75 हितग्राहियों को सम्मानित किया जा रहा है. 'प्रोजेक्ट उन्नति' ग्रामीण विकास मंत्रालय के मनरेगा डिवीजन की तरफ से चलाया गया महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है. कार्यक्रम को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और मनरेगा के परस्पर समन्वय से संचालित किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य मनरेगा में काम कर रहे ग्रामीण परिवारों के सदस्यों की रूचि को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार के काबिल बनाना है.

वित्तीय वर्ष 2018-19 में 100 दिनों का रोजगार हासिल करने वाले परिवार के 18 से 45 वर्षीय किसी एक सदस्य को स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग दिलाई जाती है. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सम्मानित करने का आयोजन किया जा रहा है. सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण 24 मार्च को दोपहर सवा 12 बजे से फेसबुक और यूट्यूब पर देखा जा सकता है. फेसबुक लिंक https://www.facebook.com/events/1039459596951431/?mibextid=cI88bS पर और यूट्यूब लिंक https://youtu.be/iHGl7zr--yM पर सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा.

Chhattisgarh: तेल के दाम बढ़ने के बीच छत्तीसगढ़ के इस जिले में 4 रुपये सस्ता मिल रहा पेट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget