एक्सप्लोरर

Bastar: बस्तर में ऐसे तैयार होती है देसी थर्मस, गर्मी के मौसम में है डिमांड, सिंगर कैलाश खेर कर चुके हैं तारीफ

Bastar News: बस्तर के आदिवासी लोग तुंबा लौकी को सुखाकर बनाते हैं. तुंबा में रखा पानी काफी देर तक ठंडा रहता है. इसे देसी थर्मस भी कहा जाता है. बॉलीवुड सिंगर ने भी इस कला की तारीफ की है.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बस्तर में रहने वाले आदिवासियों की जीवन शैली और परंपरा अनेक कलाओं को समेटे हुए हैं. इन कलाओं में से एक है तुंबा कला. आदिवासियों ने लौकी की सब्जी के इतर से एक अनोखा उपयोग भी  इजाद किया है. जिसे स्थानीय भाषा में तुंबा कहते हैं. बस्तर की आदिवासी महिलाएं इस तुंबा कला को सहेजने में लगी हैं. दरअसल प्राकृतिक जीवन जीने वाले बस्तर के आदिवासी तुंबा लौकी को सुखाकर बनाते हैं.

सूखने के बाद इसके अंदर के हिस्से को काट कर निकाल दिया जाता है. इस प्राकृतिक बर्तन को ही आदिवासी तुंबा कहते हैं. तुंबा में रखा पानी काफी देर तक ठंडा रहता है. आदिवासी लंबी दूरी की यात्रा के दौरान इसमें पीने के पानी के साथ उनके द्वारा तैयार की जाने वाली सॉफ्ट ड्रिंक भी रखा करते हैं.

नीति आयोग ने भी की है तारीफ

इसे देसी थर्मस भी कहा जा सकता है. वहीं आधुनिकता के दौर में धीरे-धीरे तुंबा कला विलुप्त होने के चलते एक बार फिर से इस कला को जीवित करने के लिए बस्तर जिला प्रशासन ने स्थानीय महिलाओं को इसे बनाने के लिए बढ़ावा दिया है. अब एक बार फिर से आदिवासी महिला इस तुंबा कला को प्रोत्साहित करते हुए बड़ी संख्या में तुंबा का निर्माण कर रहे हैं. खुद नीति आयोग ने भी आदिवासी महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे इस तुंबा कला की जमकर तारीफ की है. तुम्बा बनाकर स्थानीय आदिवासी महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र तीन दिन पहले हुआ खत्म, रहा अब तक का सबसे छोटा बजट सत्र

तुंबा से तैयार हो रही कई कलाकृतियां

बस्तर के आदिवासी कलाकार जगतराम ने बताया कि तुंबा कला को नए रूप में दुनिया के सामने लाने का प्रयास जिला प्रशासन के माध्यम से किया जा रहा है. जगतराम ने बताया कि तुंबा को न केवल पेयजल रखने के लिए बनाया गया है बल्कि उसके कई रूप और रंग भी इजाद किए गए हैं. जिसमें लैंप, पोर्ट और कई आकर्षक कलाकृतियां भी शामिल हैं. वहीं सूखे हुए तुंबा पर शिल्पकार कई तरह की सुंदर कलाकृतियां और उन्हें मनमोहक और आकर्षक रूप देते हैं.

लोगों को पसंद आ रही है ये कलाकृति

देश की राजधानी दिल्ली समेत बड़े महानगरों और शहरों में भी तुंबा की यह कलाकृतियां लोगों को काफी लुभा रही है. साथ ही अब ऑनलाइन के माध्यम से भी इसकी काफी डिमांड बढ़ गई है. इस  कला ने खुद गीत और संगीत से जुड़े मशहूर कलाकार कैलाश खेर को भी दीवाना बना दिया है. कैलाश खेर ने भी बस्तर के आदिवासियों के इस कला की तारीफ अपने सोशल मीडिया के पोस्ट में की है.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh: तेल के दाम बढ़ने के बीच छत्तीसगढ़ के इस जिले में 4 रुपये सस्ता मिल रहा पेट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget