एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा-नारायणपुर के सीमा पर मुठभेड़, कई नक्सलियों के ढेर होने का दावा

Chhattisgarh News: मुठभेड़ दंतेवाड़ा और नारायणपुर की डीआरजी की टीम के साथ हो रही है. इसमें अब तक कई नक्सलियों के ढेर होने का दावा है. मुठभेड़ की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने की है.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर के सीमा पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर कर दिया गया है. ये मुठभेड़ अबूझमाड़ के जंगलों में चल रही है. सुरक्षाबलों की टीम जंगलों में सर्चिंग में लगी हुई है.

अबूझमाड़ के थुलथुली, गाबाड़ी, अदबेड़ा और नेदुर जैसे दर्जनों गांव के आस पास के जंगल को फोर्स ने घेरा है. सुरक्षाबल के जवान दो दिन पहले निकले थे. तीन जिले दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर का सयुंक्त ऑपरेशन पुलिस अधिकारी बता रहे है. 

कई माओवादियों के ढेर होने का दावा

इस ऑपरेशन में skzc रामधर की पत्नी बिमला को मार देने का दावा किया है. बिमला प्लाटून नंबर 10 की सदस्य थी. सुरक्षा बलों ने पूर्वी बस्तर डिवीजन को घेरा हुआ है. दावा यह भी किया जा रहा है आधा दर्जन से अधिक माओवादियों  को मार दिया है. 

सर्च ऑपरेशन जारी 

पुलिस अभी भी जंगल में है और लगातार सर्च कर रही है. पुलिस अधिकारी माओवादियों के मारे जाने का दावा कर रहे लेकिन मारे गए माओवादियों की संख्या कितनी है, यह स्पष्ट नहीं बता रहे है.

यही इलाका है, फ़ोर्स ने skzc मेंबर नीति सहित 38 को मारा था. बताया जा रहा है कि ये वही इलाका है जहां फ़ोर्स ने एक साथ 38 माओवादियों को मरा था. इस मुठभेड़ में कम्पनी नंबर 6 को नेस्तनाबूत कर दिया था. इसी मुठभेड़ में skzc मेंबर नीति को मारा गया था. नीति माड़ इलाके की रीढ़ मानी जाती थी. अक्टूबर 2024 में फोर्स को ये बड़ी सफलता मिली थी.

मुठभेड़ दंतेवाड़ा और नारायणपुर की डीआरजी की टीम के साथ हो रही है. इसमें अब तक एक नक्सली का शव बरामद हुआ है. मुठभेड़ की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब नारायणपुर और दंतेवाड़ा से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था.

मुठभेड़ अभी जारी- अधिकारी

उन्होंने बताया कि अब तक घटनास्थल से एक नक्सली का शव बरामद किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अभियान अभी भी जारी है. इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget