एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बीजेपी सांसद सरोज पांडे ने खराब सड़क का बनाया वीडियो, क्या बोली कांग्रेस?

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में खराब सड़कों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने है. राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने सड़कों का हाल दिखाते हुए एक वीडियो भी जारी किया.

Chhattisgarh Road News: छत्तीसगढ़ की ऊबड़-खाबड़ सड़कें विकास की रफ्तार को धीमी कर रही है लेकिन बीजेपी के लिए ये सड़कें राजनीतिक रेस में बड़े काम की है. बीजेपी आज प्रदेशभर की सड़कों का हाल बता रही है. जहां सड़क खराब है वहां से वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर जारी किया जा रहा है. सड़कों का हाल दिखाते हुए बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई. दूसरी तरफ कांग्रेस भी बीजेपी को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रही है.

सड़कों के हाल के लिए बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने आ गई. राजनेताओं की जुबानी जंग शुरू हो गई. 23 सितंबर शुक्रवार को बीजेपी Twitter पर #लबरा_के_डबरा हैशटैग चला रही है. बीजेपी की राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने छत्तीसगढ़ की सड़कों का हाल दिखाते हुए एक वीडियो भी जारी किया. उन्होंने अकलतरा विधानसभा से कोरबा जाने वाली सड़क का हाल दिखाया. सड़क के गड्ढे दिखाते हुए सरोज पांडे कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साध रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीडब्ल्यूडी मंत्री को सड़क का हाल देखने के लिए न्योता दिया.

बीजेपी करेगी खराब सड़कों पर बड़ा आंदोलन

जारी वीडियो में सरोज पांडे बता रही हैं कि अकलतरा से कोरबा जाने वाले रोड बेहद खराब हैं. यहां पता नहीं चल रहा है कि सड़क गड्ढे में है या फिर गड्ढे में सड़क है. उन्होंने आगे पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के बयान को याद दिलाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सड़कें अच्छी है और सरकार के पास बहुत पैसे हैं. उन्होंने कहा कि एक बार पीडब्ल्यूडी मंत्री और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस सड़क में आकर देखें और जनता की परेशानियों को समझें. सरोज पांडे ने यह भी कहा कि बहुत जल्द खराब सड़कों को लेकर बड़े पैमाने पर छत्तीसगढ़ में बीजेपी आंदोलन करेगी और आगे की रणनीति भी बनाएगी.

सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ले सकते हैं बैठक

खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस सरकार ने हाल ही में इएनसी को हटाया. इसके बाद ये भी बताया जा रहा है कि शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खराब सड़कों की समीक्षा के लिए सीएम हाउस में एक बड़ी बैठक करने वाले हैं. सांसद सरोज पांडे के खराब सड़कें दिखाते हुए बनाए गए वीडियो पर कांग्रेस ने पलटवार किया. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने खराब सड़कों को बीजेपी का भ्रष्टाचार बताया. 

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 15 साल में भ्रष्टाचार किया. एक सड़क की औसत आयु 12 से 15 साल होती है. रमन राज ने सड़कों डामर की जगह भ्रष्टाचार की कालिख से बनाई. उन्होंने कहा कि इनके बनाए सड़क 3 से 4 साल में खराब हो रही है. बीजेपी सड़कों का हाल नहीं अपने भ्रष्टाचार को उजागर कर रही है. भूपेश बघेल की सरकार युद्ध स्तर पर सड़क बनाने का काम कर रही है। हाल ही में इएनसी को हटाया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जिम्मेदारी से काम कर रही है.

मिशन 2023 के लिए बीजेपी हुई सक्रिय

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद पार्टी के नेता सक्रिय नजर आ रहे हैं, जो नेता साढ़े तीन साल तक कोरेंटिन में थे वे सभी अब कांग्रेस सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे है. बेरोजगारी, शराबबंदी और खराब सड़कों के मामले में लगातार बीजेपी हमलावर है. बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व भी इस बार मिशन 2023 के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर लगातार आ रहे हैं. एक महीने के भीतर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी रायपुर आए थे. इस लिहाज से कहा जा सकता है कि बीजेपी पूरी तरह से चुनावी मोड में उतर गई है.

Durga News: गाड़ी में धक्का लगाने से किया था इनकार, दोस्तों ने ईंट और कैची से गोदकर की हत्या, 6 लोग गिरफ्तार

Watch: छत्तीसगढ़ के इस आदिवासी लड़की के गाने का वीडियो हुआ वायरल, लोग बता रहे 'बस्तर की लता मंगेशकर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget