एक्सप्लोरर

Durga News: गाड़ी में धक्का लगाने से किया था इनकार, दोस्तों ने ईंट और कैची से गोदकर की हत्या, 6 लोग गिरफ्तार

दुर्ग में गाड़ी को धक्का देने से मना करने पर 6 लोगों ने दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने हत्या के सभी आरोपियों के हिरासत में ले लिया है.

Durg Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दोस्ती को कलंकित करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया है. इस हत्या का कारण सिर्फ इतना है कि मृतक दोस्त ने गाड़ी को धक्का लगाने से मना कर दिया था. बस इसी बात को लेकर के दोस्तों ने मिलकर मृतक दोस्त को ईंट और कैंची से गोद कर मौत के घाट उतार दिया.

गाड़ी में धक्का ना देने से थे नाराज
दरअसल 21 सितंबर को प्रार्थी अज्जू रजा कुरैशी ने थाना वैशाली में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 सितंबर की रात 11 बजे मेरा भाई अब्दुल ग्यासु उर्फ बाबा कुरैशी अपने दोस्त अमन खान के साथ अज्जू भदौरिया की मारूति वैन सी.जी.17 सी 3529 में बैठकर खाना खाने प्रणय भवन जा रहे थे. वैन में बिज्जू, हरीश, पंकज व भूपेश भी बैठे थे. रात में करीबन 11ः40 बजे अमन की मम्मी गीता ने फोन कर बताया कि ग्यासु के साथ मारपीट हई है और उसे चोट आई है. 

अज्जू ने बताया कि बाद में मुझे पता चला कि वैशाली नगर भगत सिंह चौक हैप्पी पब्लिक स्कूल के पास उनकी गाड़ी खराब हो जाने से ग्यासु के दोस्त लोग गाड़ी को धक्का दे रहे थे. ग्यासु गाड़ी को धक्का नहीं दे रहा था जिस पर अज्जू भदौरिया उसे गाड़ी का धक्का देने के लिये बोला, तो उसने मना कर दिया. इसी बात पर सभी लोग मिलकर ग्यासु को गाली देते हुए हाथ, मुक्का, ईट, कैंची आदि से मारपीट की.  घटना के बाद ये लोग उसे मरा समझकर वहीं छोड़कर भाग गये. जिसके बाद घायल को डायल 112 में फोन कर इलाज के लिए सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां से दुर्ग अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन डाक्टर ने अब्दुल ग्यासु को मृत घोषित कर दिया. 

Raipur News: दुर्गा उत्सव को लेकर प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन, जानें- डीजे से लेकर सड़कों पर पंडाल तक क्या हैं सरकार के निर्देश

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में  धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई. हत्या की सनसनीखेज घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक  डॉ.अभिषेक पल्लव के द्वारा हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के संबंध में अधिकारियों निर्देश दिए. जिसपर पुलिस ने एक टीम बनाई और मामले की जांच से साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई. टीम ने घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए. आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गईं.

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
घटना स्थल के आस-पास व सड़को में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए. आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज में व प्रार्थी के बयान के आधार पर की गयी. घटना के तुरन्त बाद ही सभी आरोपी अपने निवास व संभावित ठिकानों से फरार हो गये थे.  टीम के द्वारा हत्या की घटना में शामिल 06 आरोपी भूपेश कुमार देवदास, अजय उर्फ अज्जू सिंह भदौरिया, बृजेश कुमार, हरीश कुमार घृतलहरे, समीर उर्फ अमन खान एवं पंकज कुमार को काफी खोजबीन के बाद घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ करने पर सभी ने साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है.  आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही थाना वैशाली नगर से की जा रही है.

ये भी पढ़ें

Surguja News: अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से काला पड़ा नवजात का शरीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget