एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में हेड कॉन्स्टेबल ने थाने में की आत्महत्या, मालखाने में फंदे से लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के थाने में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में कोतवाली थाना में पदस्थ  एक हेड कांस्टेबल (Head Constable) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का शव थाने के ही मालखाने में फंदे से लटकता मिला. कांस्टेबल का बेटा अपने पिता को ढूंढते हुए थाने पहुंचा तो घटना का पता चला. हालांकि अब तक हेड कांस्टेबल के सुसाइड (Suicide) करने के कारणों का पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि  हेड कांस्टेबल टेकराम ध्रुव की ड्यूटी मालखाने में लगी थी, वह मालखाने के प्रभारी भी थे. 
 
मालखाने में मिला हेड कॉन्स्टेबल का शव
वहीं कोंडागांव एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि  रविवार दोपहर को  टेकराम ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे थे.  इसके बाद शाम को किसी काम के लिए जाने की बात कहकर घर से निकल गए लेकिन इसके बाद वह नहीं लौटे. जब देर रात तक टेकराम घर नहीं आए तो उनका बेटा तलाश में निकला. बेटे ने आसपास पता किया, लेकिन जानकारी नहीं मिली तो वह थाने पहुंचा और पिता को तलाश करते हुए वह पुराने थाने की बिल्डिंग में बने मालखाने में पहुंचा. वहां कमरे में टेकराम का फांसी पर  लटकता  शव मिला. एसपी ने कहा कि हेड कॉन्स्टेबल ने हत्या क्यों की इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है...
रायपुर में भी आरक्षक ने की आत्महत्या 
गौरतलब है कि इस घटना के  एक दिन पहले ही राजधानी रायपुर में भी EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ) के कांस्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी थी.  गंज थाने के पास बने पुलिस क्वार्टर के कमरे में उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला. 29 साल के कांस्टेबल रविंद्र पाटले की दो दिन बाद ही शादी तय होनी थी.  वह आर्थिक अनियमितता की शिकायत पर जांच और कार्रवाई में अफसरों की टीम में शामिल था. गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में दो पुलिस कर्मचारियों ने आत्महत्या कर ली और दोनो के आत्महत्या का कारण पता नही चल सका है.
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget