एक्सप्लोरर

Naxal Attacks: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का उत्पात जारी, कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में दो महीने के भीतर नकस्लियों ने 8 से ज्यादा ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. बीती रात भी एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले (Bijapur District) में नक्सलियों (Naxalites)  ने कांग्रेस कार्यकर्ता (Congress Worker) की गोली मारकर हत्या कर दी है. ये  घटना बुधवार देर रात की है जब कांग्रेसी कार्यकर्ता घनश्याम मंडावी  शादी समारोह में शामिल होने  ताड़मेर गांव  आया हुआ था. इसी दौरान कुछ नक्सली वहां पहुंचे और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. हालांकि हत्या का कारण अभी सामने नहीं  आ पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर उसकी  हत्या को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस  (Police)जांच में जुटी हुई है.

 मृतक घनश्याम मंडावी अड़ावाली पंचायत की महिला सरपंच के पति व कांग्रेस का कार्यकर्ता थे.गौरतलब है कि बीजापुर इलाके में नक्सली पिछले कुछ दिनों से लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और आए दिन किसी ना किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

बीते दो महीनों में 8 ग्रामीणों की हत्या 

बस्तर में नक्सली आए दिन ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं, और उन पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर उनकी हत्या कर रहे हैं. बीजापुर जिले में ही बीते 2 महीनों में 8 से अधिक ग्रामीणों पर नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर उनकी हत्या कर दी है. इनमें गोपनीय सैनिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गांव के युवा शामिल हैं, बुधवार देर रात भी कांग्रेसी कार्यकर्ता घनश्याम मंडावी की शादी समारोह के बाहर बुलाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई.

सादी वेशभूषा में पहुंचे थे नक्सली

वहीं बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि नक्सली सादी वेशभूषा में पहुंचे हुए थे, ऐसे में किसी को अंदाजा भी नहीं था कि वह नक्सली है और घनश्याम की गोली मारकर हत्या कर देंगे. घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए. घटना कीसूचना मिलने पर  गुरुवार सुबह मौके पर पुलिस पहुंची और इलाके में सर्चिंग तेज की गई.

कमजोर पड़ रहा है नक्सली संगठन

बीजापुर  एसपी कमलोचन कश्यप  ने कहा कि बीते कुछ सालों से लगातार बस्तर में नक्सली संगठन कमजोर पड़ रहा है, पिछले  वर्ष पुलिस द्वारा बड़े नक्सली लीडरो समेत बड़ी संख्या में नक्सलियों का एनकाउंटर करने के साथ ही सैकड़ों नक्सली को गिरफ्तार किए जाने से नक्सली संगठन पूरी तरह से कमजोर पड़ रहा है. इस वजह से बाहरी नक्सली पूरी तरह से बौखलाए हुए हैं और  निर्दोष ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उनकी हत्या कर रहे हैं. एसपी ने कहा कि घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार नये  पुलिस कैंप खोले जा रहे हैं और आने वाले समय में इस तरह के घटनाओ में अंकुश लगाने पुलिस को जरुर सफलता मिलेगी.

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh News: Jashpur के इस किराना दुकान की आड़ में नशे का कारोबार करती थी महिला, पुलिस कार्रवाई में मिला ये सामान

Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री आवास घोटाले के खिलाफ बीजेपी के आंदोलन की आंच राजभवन तक पहुंची, जानें पूरा मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget