एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: पहले पत्नी को मौत के घाट उतारा और फिर खुद भी फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिए क्या है इस सनसनीखेज वारदात की वजह

अछोली गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के बाहर नाले के पास एक औरत की लाश जमीन पर और एक पुरुष की लाश पेड़ पर लटका हुआ है.

Rajnandgaon Murder: राजनांदगांव के अछोली गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के लोगों ने नाले के पास एक महिला की लाश और पेड़ पर लटके एक आदमी की लाश देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल डोंगरगढ़ थाना पुलिस को दी. घटना की जानकारी लगते ही डोंगरगढ़ एसडीओपी सहित आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पति का नाम महेश्वर वर्मा और पत्नी का नाम संगीता वर्मा है और वे ठाकुर टोला गांव के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से दोनों पति-पत्नी में विवाद चल रहा था. विवाद होने के कारण पत्नी कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई थी. गुरुवार को पति महेश्वर वर्मा अपनी पत्नी को लेने के लिए मायके गया हुआ था और गुरुवार को अपनी पत्नी को लेकर मायके से अपने घर के लिए निकल गया था, लेकिन पति-पत्नी देर रात तक अपने घर ठाकुर टोला नहीं पहुंच पाए.

पत्नी का शव जमीन पर तो पति का शव पेड़ पर लटका मिला

पुलिस ने बताया कि और अछोली गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के बाहर नाले के पास एक औरत की लाश जमीन पर और एक पुरुष की लाश पेड़ पर लटका हुआ है. जिसकी सूचना पर डोंगरगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि दोनों मृतक पति-पत्नी हैं और वह ठाकुर टोला के रहने वाले थे. पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि पति ने पहले रस्सी से अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या की है, उसके बाद फिर उसी रस्सी से पेड़ पर फंदा बनाकर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने घटना स्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है, लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि आपसी विवाद के कारण पति ने पहली पत्नी की हत्या की और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस फिलहाल मामले की तहकीकात में जुट गई है.

आपसी विवाद बनी मौत का कारण

डोंगरगढ़ एसडीओपी कृष्णा पटेल ने बताया कि दोनों पति-पत्नी का विवाह डेढ़ साल पहले हुआ था, लेकिन परिवारिक किसी बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ करता था. इससे नाराज पत्नी अक्सर मायके चले जाती थी. कुछ दिन पहले भी परिवारिक विवाद होने के कारण पत्नी संगीता वर्मा अपने मायके चली गई थी. पति महेश्वर वर्मा गुरुवार को अपनी पत्नी को लेने के लिए मायके गया हुआ था और अपनी पत्नी को लेकर मायके से निकल गया, लेकिन देर रात तक वह अपने गांव ठाकुरटोला नहीं पहुंचा. आशंका जताई जा रही है कि अछोली गांव के आस-पास फिर से पति-पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हुआ होगा और इस विवाद के कारण पति ने पहले पत्नी को रस्सी से गला दबाकर हत्या की होगी और फिर खुद भी उसी रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी. पुलिस इस मौतों के पीछे आपसी विवाद का कारण मानकर चल रही है. पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद की है. फिलहाल पुलिस मामले में जांच जुटी है.

यह भी पढ़ें-

Chhattisgarh By-Election: छत्तीसगढ़ में पंचायत उप चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, जानें सीट और प्रत्याशियों से जुड़ी पूरी डिटेल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत के लिए उप-चुनाव आज, सुरक्षा के किए गये कड़े इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget