एक्सप्लोरर

Chhattisgarh में पुलिस भर्ती के लिए व्यापम ने जारी किया नोटिफिकेशन, इस डेट को होगी लिखित परीक्षा

Chhattisgarh Police Recruitment: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 971 पदों के लिए लिखित परीक्षा 29 जनवरी को संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पुलिस बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. आरक्षण विवाद के कारण रोकी गई पुलिस भर्ती की प्रक्रिया अब फिर से शुरू कर दी गई है. इसी महीने 29 जनवरी को युवाओं की लिखित परीक्षा होगा. इसके लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. वहीं जो अभ्यर्थी पिछले बार आवेदन नहीं कर पाए थे उनके लिए पोर्टल फिर खोला जाएगा. दरअसल, सोमवार को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सूचना जारी कर दी है. 

इसके अनुसार सूबेदार, उपनिरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), उप निरीक्षक (रेडियो) के 971 पद के लिए लिखित भर्ती परीक्षा होगी. इसके लिए तारीख भी जारी कर दी गई है. इसके अनुसार इसी महीने के 29 जनवरी को संभागीय मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. आपको बता दें कि ये परीक्षा पिछले साल 6 नवंबर 2022 को होने वाली थी, लेकिन आरक्षण विवाद के चलते परीक्षा स्थगित कर दी गई थी.

तीन दिन के लिए फिर खुला पोर्टल
इसके अलावा अभ्यर्थियों के लिए एक राहत भरी खबर भी है, जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया था. अब उनके लिए पोर्टल खोला गया है. अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए तीन दिन तक पोर्टल खुला रहोगा. इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पहले भी आवेदन किया है उनको फिर से आवेदन भरने की आवश्यकता नहीं है. बताया जा रहा है कि करीब 65 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

29 जनवरी को होगी प्रारंभिक परीक्षा
व्यापम ने परीक्षा के लिए रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और जगलपुर संभाग मुख्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया है. व्यापम के नोटिफिकेशन के अनुसार 29 जनवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा सुबह 10 से 12:15 बजे तक होगी. वहीं जो छात्र पहले आवेदन नहीं कर पाए थे उनके लिए 16 जनवरी से पोर्टल खोल दिया गया है, जो 19 जनवरी रात 11:59 मिनट पर बंद कर दिया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें:

Surguja Bridge News: ठेकेदार की लापरवाही से 7 साल बाद भी नहीं बना पुल, 50 किलोमीटर सफर कर जिला मुख्यालय पहुंचते है ग्रामीण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget