एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले टीएस सिंह देव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मल्लिकार्जुन खरगे ने इस टीम में किया शामिल

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने सीईसी का गठन किया.

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस ने सोमवार को अपनी केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) का पुनर्गठन किया, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कुल 16 नेताओं को शामिल किया गया. इस टीम में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को भी शामिल किया गया है.

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने सीईसी का गठन किया. वहीं CEC टीम में शामिल होने के बाद टीएस सिंहदेव ने प्रतिक्रिया दी. डिप्टी सीएम ने कहा कि  मैं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन का आभार व्यक्त करता हूं. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष  सोनिया गांधी और हमारे नेता राहुल गांधी का मुझे कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद. एक पार्टी के रूप में हम सच्चाई और धर्म के रास्ते पर चलने और आगामी राज्य और राष्ट्रीय चुनावों में सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.  

नई सीईसी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता ए के एंटनी, गिरिजा व्यास, मुकुल वासनिक, वीरप्पा मोइली, मोहसिना किदवई और जनार्दन द्विवेदी शामिल नहीं हैं, जो पिछली सीईसी में शामिल थे. मनमोहन सिंह, एंटनी, वासनिक और मोइली को हाल ही में कार्य समिति में जगह दी गई थी.

कांग्रेस की नई सीईसी में खरगे, सोनिया और राहुल के अलावा वेणुगोपाल, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, मधुसूदन मिस्त्री, उत्तम कुमार रेड्डी, टी एस सिंह देव, सलमान खुर्शीद, केजे जॉर्ज, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याजनिक, पीएल पूनिया और ओमकार मरकाम को शामिल किया गया है. कांग्रेस की सीईसी चुनावों में उम्मीदवारों के नाम अंतिम मुहर लगाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget