एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: मंत्री बनने जा रहे मोहन मरकाम का बड़ा खुलासा, कहा- 'बुधवार की रात ही दिल्ली से फोन आया था...'

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में सत्ता और संगठन में लगातार फेरबदल हो रहे है. पीसीसी चीफ पद से हटाए गए मोहन मरकाम की भूपेश कैबिनेट में एंट्री हुई और स्कूल शिक्षा मंत्री कैबिनेट से बाहर हुए.

Raipur News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव(Chhattisgarh election) के ठीक पहले कांग्रेस (Congress)पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. संगठन के साथ अब सत्ता में भी फेरबदल शुरू कर दिया है. स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को कैबिनेट से बाहर निकाल दिया गया है और पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की कैबिनेट में एंट्री हो रही है. मोहन मरकाम शुक्रवार को राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसकी तैयारी शुरू हो गई है.

दरअसल पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है. बुधवार रात को कैबिनेट के साथ विधायक दल की मीटिंग सीएम हाउस में हुई. इसके बाद कुछ देर बाद ही पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को हटा दिया गया और लोकसभा सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान सौंप दी गई. लेकिन फेरबदल का सिलसिला यहां खत्म नहीं हुआ. सुबह होते होते ये चर्चा होने लगी की मंत्रिमंडल में भी फेरबदल होगा. इसका इशारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद किया. फिर मोहन मरकाम के रायपुर बंगले में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई और देर शाम तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ही ये पुष्टि कर दी की स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम का इस्तीफा स्वीकृत किया गया है और मोहन मरकाम को मंत्री बनाया जा रहा है.

Watch: जब कुर्ता और पायजामा में पैदल 80 किलोमीटर निकले पुलिस अधीक्षक, शहर में होने लगी चर्चा

इस मामले में जब एबीपी न्यूज़ ने मोहन मरकाम से बात की तो उन्होंने कहा कि बुधवार रात को ही दिल्ली से फोन आया था. उन्होंने जानकारी दी थी कि नई जिम्मेदारी दी जा रही है. मुझे कांग्रेस पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसमे खरा उतरने की कोशिश करूंगा. इसके साथ मोहन मरकाम ने प्रेमसाय सिंह टेकाम के इस्तीफे पर कहा कि नेताओं के उपयोगिता के हिसाब से जिम्मेदारी तय की जा रही है. हम लोग एकजुटता के साथ आगे बढ़ रहे है और फिर सरकार बनाने जा रहे है. प्रेम साय सिंह टेकाम को हम मना लेंगे. इस फेरबदल का चुनावी साल में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

सीएम भूपेश ने रमन सिंह को दिया करारा जवाब

प्रेम साय सिंह टेकाम के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलीपेड में मीडिया से बातचीत की है. उन्होंने बताया कि प्रेम साय सिंह टेकाम का इस्तीफा स्वीकृत किया गया है. कल मोहन मरकाम राजभवन में शपथ लेंगे. इसके अलावा सीएम बघेल ने ये भी कहा कि नए मंत्री बन रहे है तक विभागों में भी फेरबदल होगा. वहीं सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले वो अपनी स्थिति देखें. उनके सीनियर नेता जिनके साथ उन्होंने काम किया उनको सम्मान दिला लें. अभी जितनी भी कमेटियां बनी उसमें सब आउट हो गए है.

रमन सिंह ने कहा- 100 दिन के लिए झुनझुना पकड़ाया 

बता दें कि कांग्रेस पार्टी में लगातार चल रहे फेरबदल पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि 100 दिन के लिए झुनझुना पकड़ा दिया है. इसका चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. वहीं बीजेपी के नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी में जिस प्रकार का अंतर्विरोध और भारी गुटबाजी देखने को मिल रही है. ये अंतर्विरोध की चरमसीमा है. छत्तीसगढ़ में सरकार के मंत्रियों से इस्तीफा लिया जा रहा है. उनको इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया जा रहा है. इस बात का संकेत है की कांग्रेस छत्तीसगढ़ में कोई हालातों से गुजर रही है. कांग्रेसी में एकला चलो की नीति चल रही है. हमे लग रहा है परिवर्तन छत्तीसगढ़ विधानसभा में सत्ता के परिवर्तन का संकेत है. इस प्रदेश से कांग्रेस की विदाई तय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget