एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: बीजेपी के आरोपों पर सीएम बघेल ने किया पलटवार, बोले- उनके कार्यकाल में लगा 9 बार NSA

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे देखते हुए राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है. सीएम बघेल ने निशाना साधते हुए पूछा कि 4 साल से बीजेपी सो रही थी?

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में बीजेपी-कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. इस दौरान सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अनावश्यक मुद्दों पर को उठाना चाहती है. सीएम ने पूछा कि 4 साल से बीजेपी सो रही थी. बता दें कि राज्य में पिछले दिनों बहुत जगहों पर ईडी ने कार्रवाई की थी, जिस पर सीएम बघेल गुस्सा हुए थे. ऐसे में आज सीएम ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला.

'बीजेपी के पास वास्तविक मद्दे नहीं हैं'

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में 9 बार NSA लगाया गया. सीएम ने कहा कि बीजेपी के पास उठाने के लिए कोई वास्तविक मुद्दे नहीं हैं. इसके अलावा सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी अनावश्यक मुद्दों को उठाना चाहती है. सीएम ने कहा कि बीजेपी की स्मार्ट सिटी परियोजना पर उनका यही दावा है. इसके अलावा सीएम ने कहा कि बीजेपी कोविड को एक बहाने के रूप में इस्तेमाल करती थी. सीएम के अनुसार बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा से डरी हुई है और वो इसे रोकना चाहती है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है फिर भी वहां सुरक्षा प्रदान नहीं की गई.

बता दें कि बीते दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया था, जिसके बाद यहां की राजनीति फिर से गरमा गई है. उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार के कामकाज को लेकर जमकर हमला बोला था. उन्होंने सीएम बघेल पर आदिवासी विराधी होने का आरोप लगाया था.

इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर खुद को सही बताने लग गए. अमित शाह ने इस वर्ष छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शंखनाद कर दिया है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही विधानसभा चुनाव से पहले अपने-अपने कार्यकर्ता को रिचार्ज करने में लग गए हैं.

ये भी पढ़ेंः

Ambikapur Rape: अम्बिकापुर में ई-रिक्शा में बैठाने के बहाने महिला से गैंगरेप, नौकरी की तलाश में एमपी से आई थी पीड़िता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget