एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: एक बार फिर साथ नजर आए सीएम बघेल और टीएस सिंह देव, क्या हुई बात?

Chhattisgarh Political News: राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया की बैठक हुई. बैठक में सीएम बघेल और टीएस सिंह देव साथ दिखे.

छत्तीसगढ़ में चुनाव नजदीक आते ही बैठकों का दौर शुरू हो गया है. शुक्रवार (28 अक्टूबर) को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने एक बड़ी बैठक ली. इस बैठक में की एक तस्वीर ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है. इसमें पीएल पुनिया (PL Punia) के अगल-बगल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव (TS Singh Deo) बैठे नजर आ रहे हैं. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर मंथन किया गया है.

एक साथ नजर आए भूपेश और टी एस सिंहदेव

दरअसल, 2018 के चुनाव से पहले भी तत्कालीन पीसीसी चीफ भूपेश बघेल और टी एस सिंहदेव की जोड़ी ने जमकर पसीना बहाया था. अब फिर प्रदेश चुनाव के मुहाने पर खड़ा है तो दोनों नेता चुनावी राजनीति में जुट गए हैं. बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में पीएल पुनिया की अध्यक्षता में कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक हुई. इसमें आगमी चुनाव और सोनिया गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहते हुए सेवा पर कृतज्ञता प्रस्ताव पारित किया गया.

2023 विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उदयपुर संकल्प शिविर के अनुसार पॉलिटिकल अफेयर्स के गठन और बैठक कर निर्णय लेने का फैसला हुआ था. इसके बाद आज महत्वपूर्ण बैठक हुई है. उन्होंने आगे बताया कि एक बेहतर समन्वय के साथ आगे काम किया जाएगा. आज काफी विषयों पर चर्चा हुई है और 2023 के चुनाव किस तरह लड़ा जाए, किन बातों पर विशेष ध्यान दिया जाए उसके ऊपर भी चर्चा हुई. 

खरगे के नेतृत्व में चुनौतियों का सामना करना है- सीएम बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक को लेकर कहा कि सोनिया गांधी सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रही हैं. उनके सेवा के लिए कृतज्ञता प्रस्ताव पारित हुआ है. दूसरा मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में आने वाली चुनौतियों का भरपूर सामना करने का प्रस्ताव पारित हुआ है. इसके अलावा चुनाव की रणनीति किस प्रकार से होगी, चुनाव में हम सबको मिलकर जाना है, इन बिंदुओं पर चर्चा हुई है. इसके लिए पीएल पुनिया ने आवश्यक निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि इसका क्रियान्वयन हम सबको करना है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget