एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: बीजेपी प्रदेश प्रभारी के छत्तीसगढ़ दौरे पर बोली कांग्रेस, उपचुनाव में हार का टीका नहीं लगवाएंगे माथुर

Chhattisgarh News: ओम माथुर के छत्तीसगढ़ दौरे से बीजेपी नेताओं में हलचल है. बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद ओम माथुर पहली बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. दो महीने पहले डी पुरंदेश्वरी को हटाकर ओम माथुर को प्रदेश प्रभारी बनाया गया था. इसके बाद पहली बार ओम माथुर छत्तीसगढ़ के 4 दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान ओम माथुर लगातार दो दिन तक छत्तीसगढ़ बीजेपी की मैराथन बैठक लेंगे. इसमें मिशन 2023 को लेकर मीटिंग करेंगे.

ओम माथुर का छत्तीसगढ़ दौरा

दरअसल ओम माथुर के छत्तीसगढ़ दौरे से छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेताओं में हलचल तेज हो गई है. रायपुर एयरपोर्ट में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता उनके स्वागत में खड़े रहेंगे और ढोल नगाड़े से उनके स्वागत की तैयारी है. उनके पहले दौरे को लेकर परिचय प्रोग्राम कहा जा रहा है लेकिन मिशन 2023 के लिए पार्टी के भीतर बड़ी बैठक होगी. किन किन मामलों में कांग्रेस सरकार को घेरा जा सकता है. उन सभी मामलों में बीजेपी का क्या रुख रहेगा इसपर चर्चा होगी.

ये है ओम माथुर का दौरा कार्यक्रम

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. इसके अनुसार आज दोपहर 1:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे. कल से उनका बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा. 22 नवंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से रात 8 बजे तक मैराथन बैठक लेंगे. इसमें कोर कमेटी,प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष,जिला प्रभारी,जिला अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी की बैठक लेंगे. फिर सांसद और विधायकों की बैठक होगी. 23 नवंबर को फिर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और सभी प्रकोष्ठ के संयोजक की बैठक लेंगे. 24 नवंबर को पार्टी के नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे और इसी दिन रात में एक शादी समारोह में शामिल होंगे.

उपचुनाव में पराजय का टीका नहीं लगवाएंगे माथुर

ओम माथुर के छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है. 5 दिसंबर को भानुप्रतापपुर में होने वाले उपचुनाव में ओम माथुर का कोई कार्यक्रम नहीं बनाया गया है. इसपर छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ओम माथुर के कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर उपचुनाव के संबंध में कोई जानकारी नहीं है. वहां जाने की भी बात नहीं है. न ही चुनाव के बारे में कोई चर्चा का उल्लेख नहीं है. इसका मतलब है कि उनके प्रभारी पहले को भी मालूम है कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव में बुरी तरह हार रही है. ओम माथुर अपना श्रीगणेश में ही पराजय का टीका नहीं लगवाना चाहते हैं.

बैठक में हो सकता बड़ा निर्णय

गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की छत्तीसगढ़ में नजर है. लागातार केंद्रीय स्तर के नेता मंत्री छत्तीसगढ़ आ रहे है. संगठन महामंत्री अजय जामवाल पहले ही विधानसभा वार बैठक कर चुके है. जामवाल ने 10 विधानसभा सीटों में शक्ति केंद्र लेवल तक के कार्यकर्ताओं की बैठक ली है. अब ओम माथुर बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे. खासकर आदिवासी आरक्षण कटौती, शराबबंदी और महिलाओं पर बढ़ते अपराध के मामले में बीजेपी नई रणनीति के साथ मैदान में उतर सकती है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में दल बदलने का सिलसिला हुआ शुरू, सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget