एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: NMDC स्टील प्लांट की सुरक्षा में लगी सेंध! एक ही नंबर प्लेट वाले दो ट्रकों से चोरी का 60 टन कच्चा लोहा बरामद, कीमत लाखों में

Bastar News: एनएमडीसी से पहले भी कच्चा लोहा चोरी हो चुका है, जिससे प्लांट प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है. वहीं चोरी किए गए लोहे की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) जिले के नगरनार में मौजूद एनएमडीसी स्टील प्लांट से कच्चा लोहा चोरी करते हुए एक ही नंबर प्लेट वाले दो ट्रकों को पुलिस ने पकड़ा है. इस ट्रक में प्लांट से चोरी किए गए कच्चे लोहे को चोरी छिपे ले जाया जा रहा था. इस बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों ट्रकों को प्लांट के बाहर ही दबोच लिया, लेकिन पुलिस की सूचना मिलने पर दोनों ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गए. इस वजह से पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा पाई है कि यह कच्चा लोहा कहां जा रहा था? 

वहीं इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एनएमडीसी के अधिकारियों ने नगरनार थाना पहुंच कर प्लांट से लोहा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस लोहा चोरी की साजिश में सुरक्षा में लगे जवान, ट्रांसपोर्टर और एनएमडीसी के अधिकारी भी शामिल हैं. पुलिस अब इसकी बारीकी से जांच कर रही है. वहीं एक ही नंबर के दो ट्रक होने की वजह से पुलिस ने ट्रक मलिक को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाने की बात कह रही है. बताया जा रहा है कि दोनों ही ट्रक में 30-30 टन वजनी कच्चा लोहा लोड कर ले जाया जा रहा था. इसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है.

एक महीने पहले पीएम ने किया था लोकार्पण
जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी एनएमडीसी स्टील प्लांट से कच्चा लोहा चोरी हो चुका है, जिससे प्लांट प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है. खास बात यह है कि एक महीने पहले ही बस्तर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एनएमडीसी स्टील प्लांट का लोकार्पण किया था और उसके बाद इस प्लांट में कोल से कोक और डस्ट से कच्चा लोहा बनाने का काम शुरू किया गया था. साथ ही इसकी सप्लाई भी शुरू कर दी गई थी, लेकिन सप्लाई के नाम पर लगातार प्लांट से लोहा चोरी होने की जानकारी मिल रही है. 

सीएसपी ने कहा सिक्योरिटी चीफ से होगी पूछताछ
वहीं इस मामले में जगदलपुर के सीएसपी विकास कुमार का कहना है कि एनएमडीसी के अधिकारियों द्वारा नगरनार थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. अब ट्रक मालिक को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की जाएगी. साथ ही इस प्लांट की सुरक्षा में लगे जवानों से भी पूछताछ की जाएगी. सीएसपी ने कहा कि एनएमडीसी स्टील प्लांट के सुरक्षा की कमान CISF को दी गई है. ऐसे में  सिक्योरिटी चीफ से भी पूछताछ की जाएगी. उन्होंने बताया कि एक ही नंबर के दो ट्रक प्लांट से कच्चा लोहा लेकर निकल रहे थे और तभी नगरनार पुलिस की टीम ने उसे धर दबोचा है.

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में 3 दिन से लगातार बारिश, आगे क्या होंगे हालात? जानें 4 दिन तक मौसम का पूर्वानुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget