एक्सप्लोरर

Raipur News: नया रायपुर में पुलिस ने धरनास्थल से किसानों को जबरन हटाया, 3 महीने से चल रहा था आंदोलन

नया रायपुर में 3 महीने से चल रहे किसान आंदोलन को पुलिस ने खत्म करवा दिया है. दो दिन पहले ही जिला प्रशासन ने धरना समाप्त करने के लिए संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को नोटिस दिया गया था.

Chhattisgarh News: नया रायपुर में 3 महीने से चल रहे किसान आंदोलन को पुलिस ने खत्म करवा दिया है. आज सुबह धरनास्थल से पंडाल समेत सभी व्यवस्थाओं को हटा दिया गया और कुछ किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है. दो दिन पहले ही जिला प्रशासन ने धरना समाप्त करने के लिए संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को नोटिस दिया गया था.

पुलिस ने खत्म करवाया किसान आंदोलन

रविवार सुबह जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने एनआरडीए परिसर जाकर संघर्ष समिति के सदस्यों को अनाधिकृत रूप से लगाए गए टेंट और लाउडस्पीकर हटाने को कहा. प्रशासन ने किसनों को खुद से टेंट हटाने की समझाईश दी गयी लेकिन किसानों ने टेंट हटाने से मना कर दिया. किसानों के इंकार पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने टेंट को हटाते हुए सामग्री जब्त कर लिया. 

Bastar Corona News: बस्तर में कोरोना के नए वेरिएंट पर अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग ने इन नियमों को किया अनिवार्य

प्रमुख किसान नेताओं के मोबाइल नंबर बंद

प्रशासन की कार्रवाई पर किसानों ने नाराजगी जताई है. किसान नेता तेजराम विद्रोही ने सरकार की दमनकारी नीति बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई साथियों से संपर्क नहीं हो रहा है. सभी के मोबाइल फोन बंद हैं. किसान शांतिपूर्ण विरोध जाता रहे थे. आंदोलन के प्रमुख रूपन चंद्राकर से बातचीत के बाद आगे रणनीती तय की जाएगी. फिलहाल अभी किसी से संपर्क नहीं हो रहा है. कुछ किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

एनआरडीए कर्मचारियों ने की थी शिकायत

प्रशासन की तरफ से भी कहा गया है कि किसानों ने समय समय पर लोगों को बुलाकर बड़ी संख्या में रैली के जरिए सामान्य व्यवस्था को बाधित किया जाता रहा है. संघर्ष समिति की कई मांगों पर विचार कर कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं. अब फैसले को लागू करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है. इससे पहले संघर्ष समिति की कई चरण में मंत्रीमंडलीय समिति के साथ बैठक हो चुकी है. आगे बताया गया कि एनआरडीए के कर्मचारियों ने भी आंदोलन की शिकायत की है. रोज सुबह से शाम तक प्रदर्शनकारी बिना अनुमति लाउडस्पीकर बजाते हैं. परेशान होकर कई बार किसानों से धरना हटाने का निवेदन किया गया था.

गौरतलब है कि हाल ही में किसान आंदोलन के दौरान एक ग्रामीण की मौत हुई थी. दंडाधिकारी की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बिना पर्याप्त व्यवस्था के प्रदर्शन आयोजित करने और गैर जिम्मेदाराना रवैए के कारण ही किसान की मौत हुई थी. बिना अनुमति चल रहे धरने को समाप्त कराने की अनुशंसा भी की गयी थी.

Durg News: दुर्ग में 14 साल से बन रहा है मिट्टी के ज्योती कलश से मंदिर, पुजारी ने बताई रोचक कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget