एक्सप्लोरर

Durg News: दुर्ग में 14 साल से बन रहा है मिट्टी के ज्योती कलश से मंदिर, पुजारी ने बताई रोचक कहानी

क्या आपने कभी ज्योति कलश से बना मंदिर देखा है. दुर्ग जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर धमधा क्षेत्र में 14 साल से निर्माण चल रहा है. अब तक मंदिर में एक लाख से ज्यादा कलश और दीए लग चुका है.

Durg News: आपने कई प्राचीन मंदिर देखे होंगे और उसके पीछे की कहानी भी जानते होंगे. लेकिन क्या आपने कभी ज्योति कलश से बना मंदिर देखा है. अगर नहीं देखा है तो आज हम आपको मंदिर के बारे में बताएंगे. दुर्ग जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर धमधा क्षेत्र में मिट्टी के ज्योति कलश से बना हुआ मंदिर है. मंदिर का पूरा निर्माण ज्योति कलश और दीयों से किया गया है. मंदिर के अंदर भगवान हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई है.

मिट्टी के ज्योति कलश से मंदिर निर्माण

मंदिर के पुजारी नरेंद्र बाबा ने बताया कि इस मंदिर को बनाने के पीछे एक अहम मकसद है. दरअसल नवरात्रि और दीपावली के समय लोग 9 दिन मां दुर्गा की पूजा करने के साथ-साथ कलश में दीप जलाते हैं और 9 दिन बाद ज्योति कलश को तालाब या नदी में विसर्जित कर देते हैं. विसर्जित कलश को लोगों के पैरों में लगता देख मुझे बहुत दुख होता था क्योंकि भगवान की पूजा में लगी सामग्री भी भगवान के समान है. लेकिन लोगों को पैरों में पड़ता देखकर मेरे मन में एक ख्याल आया कि क्यों ना कलश और दीप को इकट्ठा कर बड़े मंदिर का निर्माण किया जाए. फिर उसके बाद मैंने जहां तहां से कलश और पड़े दीयों को इकट्ठा करना शुरू किया और धीरे-धीरे कलश और दीए के सहारे मैंने मंदिर का निर्माण किया है. मंदिर में भगवान हनुमान जी की प्रतिमा है और चारों तरफ मंदिर के निर्माण में ज्योति कलश और दीया लगाया गया है.

मंदिर में एक लाख से ज्यादा कलश लगे

मंदिर का निर्माण 14 साल पहले शुरू हुआ था. अब तक मंदिर में एक लाख से ज्यादा कलश और दीए लग चुका है. मंदिर लगभग 50 फीट तक बन चुका है और अब भी निर्माण जारी है. लोग अपनी श्रद्धा से मंदिर निर्माण के लिए लगातार दान कर रहे हैं और आस्था मंदिर के प्रति बढ़ रही है. अब तक मंदिर निर्माण के लिए मां दंतेश्वरी, मां बमलेश्वरी, मां महामाया मंदिर से मिट्टी के कलश लाया जा चुका है.

Crime News: बहन के प्रेमी को नाबालिक भाई ने उतारा मौत के घाट, पहले चाकू से गोदकर की हत्या फिर लगा दी आग


अन्य राज्यों से देखने आते हैं श्रद्धालु

मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर देश का पहला मंदिर है जो मिट्टी के कलश से बना हुआ है. उनका दावा है कि पूरे देश में ऐसा कोई भी मंदिर नहीं है. मंदिर को देखने के लिए कई राज्यों से लोग आते हैं और पूजा अर्चना कर मंदिर के बारे में पूछते हैं और फोटो भी खिंचाते हैं.

Chhattisgarh News: रेलवे ने एक महीने में लिए 22 ट्रेनों को रद्द किया, परेशानी से बचने के लिए पहले देख लें ये लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget