एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नारायणपुर मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया

Narayanpur Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस काे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है. अब तक 30 नक्सली ढेर हो चुके हैं. बड़ी संख्या में स्वचालित हथियार भी बरामद किए गए हैं.

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ लगातार जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है. इसी अभियान के तहत शुक्रवार को नारायणपुर और बीजापुर पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. जवानों ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया है. 

घटनास्थल से जवानों ने ऑटोमेटिक हथियार एके-47, एसएलआर जैसे हथियार और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किये हैं. इस मुठभेड़ में किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस बल, DRG और अर्ध सैनिक बल ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के ठिकाने में दबिश देकर 30 नक्सलियों को मार गिराया है.

बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों का शव लेकर शनिवार को जवान नारायणपुर मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां मारे गए नक्सलियों की शिनाख्ती की जाएगी.वहीं पिछले 8 महीनो में अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में 165 नक्सली मारे गए हैं.

नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की सूचना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था.

अब तक 30 नक्सली मारे गए हैं, इनकी संख्या बढ़ सकती है. मौके से बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ जारी है. दोनों ओर से फायरिंग चल रही है. बड़ी संख्या में स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं. दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने इसकी पुष्टि की है. मारे गए नक्सलियो की संख्या बढ़ सकती है.

पहले जवानों पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू की थी

उन्होंने बताया कि अपराह्न लगभग एक बजे जब सुरक्षाबल नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना वाली जगह पर पहुंचे तो उन्होंने (नक्सलियों ने) गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. क्षेत्र में रुक रुक कर गोलीबारी हो रही है.

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है. इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है. सुरक्षाबलों ने गुरुवारको बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के अस्थायी शिविर को ध्वस्त कर दिया था और भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया था.

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस के राज्यसभा सांसद लापता, किसी को मिलें तो...', छत्तीसगढ़ BJP ने जगह जगह लगाए पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget