एक्सप्लोरर

पीएम आवास योजना की किश्त लेकर नहीं बनाये मकान, अब बस्तर प्रशासन ने भेजा नोटिस

PM Awas Yojana in Bastar: बस्तर में साल 2017 से अब तक सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत 23 हजार मकानों की स्वीकृति दी थी. जांच के बाद पता चला इनमें से कई हिग्राहियों ने मकान नहीं बनाया है.

Bastar News Today: केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को लाखों रुपये का अनुदान मिलता है. सरकारी से इस योजना के तहत राशि मिलने के बावजूद मकान न बनवाने वाले हितग्राहियों को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है.

दरअसल, इस योजना के तहत मकान बनाने के लिए हितग्राहियों को अलग-अलग तारीखों में किश्त की राशि तो डाली गयी, लेकिन इन पैसों से हितग्राहियों ने मकान नहीं बनवाया. इसका खुलासा नगर निगम से मिली जानकारी से हुआ है. 

285 हितग्राहियों ने नहीं बनाया मकान
पीएम आवास बनाने में हो रही लेटलतीफी को लेकर मिल रही शिकायत के बाद इसकी जांच की गई. जांच के बाद पता चला कि शहर के 48 वार्ड के 285 हितग्राही ऐसे हैं जिन्होंने मकान बनाने के लिए 2 करोड़ से अधिक रुपये तो ले लिया, लेकिन अब तक मकान नहीं बनवाया है. 

साल 2017 से लेकर अब तक 23 हजार आवासों के निर्माण को स्वीकृत की गई थी. इसमें 20 हजार मकानों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है जबकि बाकी बचे 3 हजार में  2200 घर अंडर कंस्ट्रक्शन है. शहर में 443 हितग्राही ऐसे हैं जिन्होंने 3 किश्तों में शासन से राशि आहरण कर लिया लेकिन मकान नहीं बनाया.

162 हितग्राहियों की हो चुकी है मौत
ऐसे हितग्राहियों के खिलाफ एक अभियान चलाया गया है और इन मकानों को पूरा करने की प्रशासन के द्वारा कोशिश की जा रही है. इनमें से 162 ऐसे हितग्राही हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है और इनका कोई वारिस नहीं है. उनकी बची हुई किश्त की राशि शासन को वापस कर दी गई है. 

इसके अलावा निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास में 'मोर जमीन मोर मकान' के तहत 285 हितग्राहियों ने करीब 75 फीसदी राशि लेकर मकान को अधूरा छोड़ दिया है. यहां पर कुछ ने तो मकान बनवाया ही नहीं है, ऐसे लोगों की सूची तैयार कर निगम ने राजस्व विभाग को भेज दिया है, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मकान न बनाने हितग्राहियों का आंकड़ा
बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर मकान नहीं बनाने वालों में सबसे अधिक नगर निगम क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले वार्डों में से 23 हितग्राही केवल अनुकूल देव वार्ड के हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर 21 हितग्राहियों के साथ रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड है. 

कलेक्टर विजय दयाराम के मुताबिक, तीसरे नंबर पर लोकमान्य तिलक वार्ड है जहां के 15 हितग्राही इस तरह की गड़बड़ी में शामिल है. इसी तरह अन्य वार्ड में गड़बड़ी करने वाले लोगों की संख्या 1 से लेकर 14 है.  

इन हितग्राहियों पर होगी कार्रवाई
अधिकारियों का कहना है कि पीएम आवास योजना में जिन लोगों ने पैसे लेकर मकान नहीं बनाए हैं, उनकी एक सूची तैयार की गई है. इसके बाद सभी को नोटिस जारी किया गया है.

उन्होंने बताया कि इस नोटिस के बाद मकान बनाना शुरू कर देंगे उनसे पैसे की रिकवरी नहीं होगी, लेकिन जो लोग निर्माण कार्य नहीं करायेंग उनसे वसूली की जाएगी. इसमें कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ये भी पढ़ें: बस्तर में पूर्व सरपंच-सचिव ने विकास की राशि में किया लाखों का गबन, 8 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget