एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: नक्सल मोर्चे पर तैनात दंतेश्वरी फाइटर्स की दो महिला कमांडो को इनाम, मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

Female Commandos: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल मोर्चे पर तैनात दो महिला कमांडो को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है. दोनों महिला कमांडो दंतेश्वरी फाइटर्स में तैनात है.

Dantewada News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल मोर्चे पर तैनात दो महिला कमांडो सुनैना पटेल और रेश्मा कश्यप को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है. यह दोनों महिला कमांडो दंतेश्वरी फाइटर्स में तैनात है. दोनों ने ही अलग-अलग एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के मांद में घुसकर कमांडर हूंगा वट्टी और एक अन्य नक्सली कमांडर को अपने गोलियों से मार गिराया था. प्रमोशन की लिस्ट में इन दो महिला कमांडो के नाम भी भेजे गए थे और अब दोनों ही महिला कमांडो को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला है. खास बात यह है कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब नक्सल ऑपरेशन के लिए और मुठभेड़ में नक्सली कमांडरों को ढेर करने की उपलब्धि के लिए किसी महिला कमांडो को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला है.

दोनों महिला कमांडो दंतेवाड़ा जिले में है तैनात

दरअसल नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में तत्कालीन एसपी अभिषेक पल्लव ने साल 2019 में DRG  में एक और विंग तैयार की थी शुरुआत में DRG में सिर्फ पुरुषों की ही भर्ती होती थी. लेकिन एसपी ने DRG में महिला विंग को भी तैयार किया. यह विंग महिला कमांडोज की थी और इसका नाम दंतेश्वरी फाइटर्स रखा गया. साल 2019 में ही बस्तर की स्थानीय महिला जिसमें सुनैना पटेल और रेशमा कश्यप को भी दंतेश्वरी  फाइटर्स की टीम में शामिल किया गया था. अपने जॉइनिंग के साथ ही यह दोनों ही महिला कमांडो अपनी टीम के साथ लगातार नक्सल ऑपरेशन में जा रही है. नक्सलियों के साथ इन महिला कमांडो की कई मुठभेड़ हुई है और लगभग सभी मुठभेड़ों में इन महिला कमांडोज को सफलता हासिल हुई है.

2021 में हुए मुठभेड़ में मिली थी महिला कमांडोज को सफलता

एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान ही साल 2021 में जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के जंगलपाल और गादम के बीच नक्सलियों के जमावड़ा की सूचना मिली. यहां नक्सली कमांडर हूंगा वट्टी भी मौजूद था. इसके बाद दंतेश्वरी फाइटर्स को DRG टीम के साथ मौके पर रवाना किया गया. मुठभेड़ के दौरान महिला कमांडो सुनैना पटेल ने DRG के  जवानों के साथ नक्सलियों का जमकर मुकाबला किया और नक्सली कमांडर हूंगा वट्टी को अपनी गोलियों  से ढेर कर दिया. इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी थी. घटना स्थल से नक्सलियों के शव बरामद करने के साथ ही भारी मात्रा में विस्फोटक सामान और हथियार भी टीम ने बरामद किया था. इसी तरह जिले के ही पालनार के जंगल में भी नक्सलियों से एक मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडो रेशमा कश्यप की अहम भूमिका रही. इस मुठभेड़ में रेशमा कश्यप ने डटकर नक्सलियों का सामना किया और एक नक्सली कमांडर को मुठभेड़ में मार गिराया. इस उपलब्धि के लिए महिला कमांडो रेशमा कश्यप की जमकर तारीफ हुई. इसके बाद रेशमा कश्यप का भी नाम आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन के लिए पुलिस मुख्यालय भेजा गया.

महिला कमांडो को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन 

इधर दोनों ही महिला कमांडो को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिलने से उन्होंने काफी खुशी जाहिर की है. साधारण घर परिवार में पले-बड़े दोनों ही महिला नक्सल मोर्चे पर तैनात होकर अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए नक्सलियों से मुकाबला कर कमांडरों को ढेर करने वाली देश की पहली ऐसी महिला कमांडो बनी है, जिन्हें आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन मिला है. बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि डीआरजी में महिला कमांडो की विंग दंतेश्वरी फाइटर्स में कुल 97 महिला कमांडो है जो एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से डटकर सामना कर रही है. रेशमा कश्यप और सुनैना पटेल ने अलग-अलग मुठभेड़ में नक्सली कमांडरों को मार गिराया. इस उपलब्धि के लिए DRG के  जवानों के साथ दोनों महिला कमांडो का भी नाम आउट ऑफ टर्न प्रमोशन की लिस्ट में भेजा गया था. पुलिस मुख्यालय से इन दोनों ही महिला कमांडो को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन की लिस्ट में शामिल किया गया है. आईजी ने कहा कि खास बात यह है कि नक्सलियों को ढेर कर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाने वाली यह दोनों देश की पहली महिला कमांडो है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: 62 हजार पट्टा धारकों के लिए खुशखबरी, पीएम आवास योजना का मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget