एक्सप्लोरर

Surajpur News: सूरजपुर का एकमात्र मिनी स्टेडियम बना 'मयखाना', शराबी पहुंचा रहे संपत्ति को नुकसान

सूरजपुर का एकमात्र मिनी स्टेडियम का वजूद खतरे में पड़ गया है. शराबी शराब पीकर बोतल फेंकने के साथ स्टेडियम की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. बता दें कि अब तक स्टेडियम का उद्घाटन नहीं हुआ है.

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बना एक मिनी स्टेडियम लंबे समय से नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है. शराबखोरी करने वालों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि शराब पीकर बोतल फेंकने के साथ स्टेडियम की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं. बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 'भेंट मुलाकात' अभियान के तहत ग्राम रामनगर पहुंचे थे. उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए गांव में ही बने एकमात्र मिनी स्टेडियम को चयनित किया गया था. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए मिनी स्टेडियम में चाक-चौबंद सुविधाएं थीं. लेकिन बघेल के जाने के बाद अब मिनी स्टेडियम की हालत पहले की तरह ही हो गई है.

मिनी स्टेडियम का अस्तित्व खतरे में 

सूरजपुर ब्लॉक के ग्राम रामनगर में 2020 में बने मिनी स्टेडियम का अब तक उद्घाटन भी नहीं हुआ है. लेकिन वर्तमान में स्टेडियम की हालत बद से बदतर हो गई है. स्टेडियम के दोनों दरवाजे चोरी कर लिए गए हैं. बीती रात अज्ञात लोगों ने स्टेडियम में लगी लाइट को भी गायब कर दिया. रामनगर का स्टेडियम बच्चों के खेलने का कम नशा पान करने वालों के लिए महफूज ठिकाना बन गया है. स्टेडियम में शाम के वक्त शराबखोरी शुरु हो जाती है. शराबी शराब की बोतले फोड़ जाते हैं. स्टेडियम के अंदर बने भवन में बीड़ी, सिगरेट की गंदगी मिल जाएगी. स्टेडियम की टाइल्स जगह जगह से खराब हालत में हो गई है. अब गांव के एकमात्र स्टेडियम का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है.

Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में अब 6 जून नहीं बल्कि इस तारीख को मानसून देगा दस्तक, जानें- मौसम का ताजा अपडेट

शराबियों का महफूज ठिकाना बना

बता दें कि रामनगर में स्टेडियम का निर्माण शुरू से ही विवादों में था. गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे थे. एक दो बार ऐसा हुआ कि गेट टूटकर गिरा गया. हवा के झोंके से शेड उड़ गया. स्टेडियम निर्माण के दौरान गुणवत्ता का पता चल गया. बाद में किसी तरह बने स्टेडियम को शराबी नहीं छोड़ रहे हैं. सीढ़ियों पर बैठकर शराब पीने के साथ गंदगी फैलाने का काम कर रहे हैं. शराबियों की हरकत से ग्रामवासी परेशान हैं. गौरतलब है कि मिनी स्टेडियम स्कूल परिसर में बना हुआ है. परिसर में प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल के बच्चे खेलने पहुंचते हैं.

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा- बस्तर शिक्षा कॉलेज में अब डीएड के साथ होगा बीएड भी

इलाके में पुलिस गश्ती की उठी मांग 

वर्तमान में स्कूल बंद होने की वजह से गांववासी टहलने के लिए पहुंचते हैं. शाम होने के बाद नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों का जमावड़ा होता है. स्टेडियम में शराबियों की गतिविधि से ग्रामवासी परेशान हैं. ऐसे में गांव के लोगों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त होने से शराबखोरी पर लगाम लग सकती है. इस संबंध में एएसपी हरीश राठौर को जानकारी दी गई है. उन्होंने आज से ही बिश्रामपुर थाना प्रभारी को स्टेडियम तक रात्रि गश्त कराए जाने के लिए निर्देशित करने की बात कही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget