एक्सप्लोरर

CGBSE 10th result 2022: 10वींं बोर्ड की परीक्षा की टॉपर रहीं सुमन पटेल का है ये सपना, जानिए उनकी सफलता की कहानी

Chhattisgarh News: सुमन की इस उपलब्धि पर उनके पिता ने कहा कि उसने शुरुआत से ही ज्यादा से ज्यादा मेहनत की, इसी वजह से वह परीक्षा में टॉप कर पाई.

Raigarh News: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं. इस बार 10वीं की परीक्षा में रायगढ़ जिले की सुमन पटेल ने प्रदेशभर में टॉप किया है. सुमन को 98.67 अंक मिले हैं. टॉप करने की जानकारी मिलते ही सुमन के घर से लेकर स्कूल तक जश्न का माहौल शुरू हो गया. स्कूल में शिक्षक और माता-पिता सभी ने सुमन के टॉप करने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी.

बरमकेला की सुमन पटेल ने पूरे प्रदेश में किया टॉप 
सुमन रायगढ़ जिले के बरमकेला ब्लाक के मोना मॉडल स्कूल में पढ़ाई करती हैं और पास के ही बड़े आमाकोनी गांव की रहने वाली हैं. पिता जामजोरी प्राथमिक शाला में शिक्षक हैं. सुमन का एक छोटा भाई भी है जो उसके साथ स्कूल जाता था. सुमन की मां गृहणी हैं. बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान सुमन की मां ने उनका खूब सहयोग किया. इसी का नतीजा है कि सुमन ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है.

डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना चाहती हैं स्टेट टॉपर
बरमकेला के मोना मॉडल स्कूल में आज सुबह से ही छात्र और टीचर मौजूद थे. उनको यकीन था की इस वर्ष स्कूल से कोई न कोई तो टॉप करेगा ही. स्कूल की उम्मीद के अनुसार ही रिजल्ट आया. सुमन पटेल ने स्कूल का नाम रौशन किया. सुमन के टॉप करने से स्कूल के अध्यापकों में भी खुशी की लहर है. सुमन पटेल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि टॉप टेन में आने का अंदाजा तो था लेकिन स्टेट टॉपर बन गई इस बात पर यकीन नहीं हुआ. परीक्षा की तैयारियों को लेकर सुमन ने कहा कि वह रोजाना 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती थीं. उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना चाहती हैं.

सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं सुमन के पिता
सुमन पटेल के पिता देवकुमार पटेल सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं. बडे़ आमाकोनी गांव में उनकी 5 एकड़ जमीन है. कुल मिलाकर सुमन एक मध्यवर्गीय परिवार से हैं. खेती किसानी और सरकारी नौकरी से घर चलता है. बेटी की सफलता पर पिता देवकुमार पटेल गदगद हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सुमन रोजाना पढ़ाई करती थी. उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही ज्यादा मेहनत करती थी. ऐसा नहीं है की केवल परीक्षा के समय ही उसने ज्यादा पढ़ाई की. यह उसी का परिणाम है. पिता ने कहा कि  सुमन की पढ़ाई के बारे में स्कूल के टीचर से भी लगातार बातचीत होती थी. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget