एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: आपात स्थिति में खदान कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा कवच, डिजी कोल प्रोजेक्ट के तहत मिलेगी ये टेक्नोलॉजी

SECL Mines: एसईसीएल ने माइंस में सावेल, डम्पर, सरफेस माइनर समेत खदानों में काम करने वालों के विशेष सुरक्षा कवच मुहैया कराएगा. आपात स्थिति में कर्मचारी सुरक्षा कवच का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Korba News: एसईसीएल शून्य दुर्घटना के साथ शत प्रतिशत उत्पादन की कवायद में जुटा हुआ है. इसके लिए अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल खदानों में किया जा रहा है. खदान में कोयला उत्पादन के दौरान कई बार हादसे और संकट की स्थिति पैदा हो जाती है. ऐसे में संकटग्रस्त खनिकों को तत्काल मदद की जरूरत होती है. डिजी कोल प्रोजेक्ट के तहत खदान में नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. जिसे सुरक्षा कवच का नाम दिया गया है. संकटग्रस्त कर्मी जैसे ही एसओएस से अलर्ट भजेंगे रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद मुहैया कराएगी.

सुरक्षा कवच उपकरण के जरिए मुसीबत के समय एसओएस से अलर्ट भेजने की सुविधा होगी. जैसे ही कर्मचारी अलर्ट भेजेगा समय और स्थान की जानकारी तुरंत ही मिल जाएगी. इसके बाद रेस्क्यू टीम बिना देरी निर्धारित समय पर मौके पर पहुंचते हुए बचाव कार्य में जुट जाएगी. एसईसीएल की भूमिगत और मेगा परियोजनाओं में कर्मी कोयला उत्पादन कार्य में लगे हुए हैं. मेगा परियोजनाओं में भारी भरकम मशीनों की मदद से कोयला उत्पादन और डिस्पेच का कार्य किया जाता है. कोल इंडिया की डिजी कोल प्रोजेक्ट से कोयला खनन प्रक्रिया के दौरान काम करने वाले कर्मचारियों की बेहतर सुरक्षा और संकट की स्थिति में बिना देरी मदद को लेकर अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का कंपनी प्रबंधन बखूबी उपयोग कर रही है.

एसईसीएल ने भी ओपन माइंस में सावेल, डम्पर, सरफेस माइनर समेत अन्य भारी भरकम मशीनों का उपयोग करने वाले आपरेटरों को सुरक्षा कवच मुहैया कराया है. संकट की घड़ी में एसईसीएल के कर्मचारी सुरक्षा कवच का इस्तेमाल कर सकते हैं. अत्याधुनिक तकनीक से संकट के समय तत्काल मदद मिलने से बड़ी हानि से बचने में मदद मिल जाएगी.

खनिकों की सुरक्षा प्राथमिकता- खदान सुरक्षा महानिदेशालय

कोल इंडिया का यह सुरक्षा कवच खनिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तैयार किया गया है. यह पहल खान सुरक्षा महानिदेशालय के निर्देश अनुरूप खनिकों की सुरक्षा करने पर केन्द्रित है. अधिकारियों का कहना है कि यह खनन सुरक्षा उपायों में एक महत्वपूर्ण प्रगति का पर्याय है जो कोयला उद्योग की रीढ़ खनिकों के हितों को प्राथमिकता देता है.

खदानों में लटकाकर रखना होगा कवच

एसईसीएल कर्मियों को सुरक्षा कवच दिया गया है जिसे उन्हें अपने शर्ट या पैंट की जेब में लटकाकर रखना होगा. आपात स्थिति में कर्मचारी बचाव को लेकर इसकी मदद ले पाएंगे. सुरक्षा कवच में एसओएस अलर्ट भेजने की सुविधा है. जिसका इस्तेमाल विषम परिस्थिति में कर्मी कर सकेंगे. अलर्ट भेजने के साथ ही रेस्क्यू टीम को लोकेशन और दुर्घटना का समय पता चल जाएगा.

ड्रोन सर्वेक्षण का भी लिया जा रहा सहारा

आज जिस तरह से खदान सर्वेक्षण करते हैं उसमें डिजिटल समाधान एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है. एसईसीएल अपने ड्रोन आधारित सर्वेक्षणों के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है. ड्रोन आधारित सर्वेक्षण लोगों को रिमोट नियंत्रित ड्रोन तैनात करके, विशाल क्षेत्रों को कवर कर रिकॉर्ड समय में वास्तविक समय स्थलाकृति (टोपोग्राफी) तैयार करके अधिक सटीक, तेज और सुरक्षित सर्वेक्षण करने के लिए सशक्त बना रहा है. प्रौद्योगिकी में उच्च और सटीक कैमरों के साथ हवाई मानचित्रण शामिल है और नवीनतम पिट लेआउट की उपलब्धता और जमीन पर एसईसीएल कर्मियों की निरंतर सुरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिक विषम क्षेत्रों में भी लगातार सर्वेक्षण करने में सहायता करता है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: 12 साल की नरगिस ने एक साथ पास किए 10वीं और 7वीं के एग्जाम! जानें हेलीकॉप्टर राइड के बाद क्या बोले बच्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget