एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर में बेमौसम बारिश बनी आफत, बिना धान बेचे केंद्रों से लौट रहे सैकड़ों किसान

Chhattisgarh News: किसानों ने कहा कि वे कई दिनों से खरीदी केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन खरीदी केंद्र प्रबंधक उनका धान नहीं खरीद रहे हैं. उन्हें अपने धान के भींगने का डर सता रहा है.

Bastar News:  छत्तीसगढ़ के बस्तर में बदलते मौसम ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है. दरअसल इस समय पूरे छत्तीसगढ़ में धान की खरीद चल रही है, लेकिन बस्तर में हो रही बेमौसम बरसात ने किसानों के लिए आफत खड़ी कर दी है. आलम ये है कि सैकड़ों किसान बिना धान बेचे ही बिक्री केंद्रों से वापस लौट रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से बस्तर में बारिश के कारण धान की खरीद बुरी तरह प्रभावित हुई है.

पिछले सप्ताह से धान की खरीदी प्रभावित 

 बस्तर में पिछले सप्ताह भर बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. अभी भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है जिससे धान की खरीद प्रभावित हो रही है.  किसान चाहते हैं कि बारिश से धान भीगने से पहले इन्हें खरीदी केंद्रों में बेच दें ताकि उनको किसी प्रकार से नुकसान ना झेलना पड़े..लेकिन पिछले कुछ दिनों से रात में अचानक हो रही बारिश की वजह से कई खरीदी केंद्रों पर धान भीगने की जानकारी मिल रही है. वहीं जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों का कहना है कि बारिश से निपटने के लिए केंद्रों में पूरी तरीके से तैयारियां की जा चुकी हैं. बावजूद इसके जिले के अलग-अलग इलाक़ों में  किसानों से धान नहीं खरीदने से उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है. कई किसान परेशान होकर नाराजगी भी व्यक्त  कर रहे हैं..

खरीदी केंद्रों  से मायूस लौट रहे किसान 
धान खरीदी केंद्रों में अपना धान बेचने आने वाले किसानों का कहना है कि कई दिनों से वे खरीदी केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन प्रबंधक द्वारा आजकल करते हुए उन्हें वापस भेज दिया जा रहा है. यही नहीं बारिश की वजह से उनके घर में रखा धान भी भीग रहा है. कुछ जगहों पर धान बेचने आ रहे किसानों के धान को भीगा हुआ धान कह कर रिजेक्ट कर दिया जा रहा है, जबकि किसान अच्छा धान ला रहे हैं लेकिन केंद्रों में धान नहीं खरीदा जा रहा है.

जमीन गीली होने का हवाला दे रहे प्रबंधक
जिला सहकारी बैंक के मुख्य पर्यवेक्षक एस. रज़ा का कहना है कि बारिश से जमीन गीली होने की वजह से अभी किसानों से धान खरीदी नहीं की जा रही है...  आनन-फानन में लिए गए इस फैसले ने किसानों के लिए काफी मुसीबत खड़ी कर दी है. किसान अपने धान लेकर केंद्र तक पहुंच तो रहे हैं लेकिन उन्हें केंद्र प्रबंधक वापस भेज दे रहे हैं जिससे किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. सवाल यह है कि जब बारिश से निपटने पूरी व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई थी, फिर किसानों के धान क्यों नहीं लिए जा रहे हैं. बारिश से जमीन गीली भी हो रही है तो ताल पत्री बिछाकर किसानों से धान खरीदी किया जाना चाहिए... इधर राज्य सरकार  किसानों की सुविधा के लिए पूरी व्यवस्था करने का दावा कर रही है लेकिन बस्तर के हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं...

भानपुरी धान खरीदी केंद्र में कुल 1600 किसानों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं जिसमें अब तक 363 किसानों ने अपना धान बेच दिया है. केंद्र प्रभारी का कहना है कि अचानक हुई बारिश की वजह से कुछ दिनों से खरीदी नहीं की जा रही है. सिर्फ एक लैम्प्स से ही 50 किसानों को वापस भेज दिया गया है. इसके अलावा भानपुरी के आसपास खरीदी केंद्रों का भी यही हाल है. मुंडागांव, चपका, केशरपाल, घोटिया, देवड़ा में भी धान की खरीदी नहीं हो रही है. लगभग सैकड़ों किसानों को निराश होकर खरीदी केंद्रों से वापस जाना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: Ambikapur: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में ब्लैक बोर्ड तक नहीं, दरवाजे पर लिखकर चल रही क्लास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget